नई दिल्ली, सितंबर 4। क्या आप जानते हैं कि आपके कलेक्शन या पर्स में बेकार पड़े 786 सीरीज वाले किसी भारतीय मुद्रा के नोट से आप लाखों रु कमा सकते हैं। जी हां, 786 सीरीज वाले नोटों की डिमांड काफी अधिक है और लोग इनके लिए लाखों रु खर्च करने को तैयार रहते हैं। लाखों रु कमाने के लिए आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि वो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किया गया नोट कुछ मानदंडों को पूरा करता है। आप इसे ऑनलाइन बेचकर 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। ऐसे नोटों की बिक्री के लिए आप उन वेबसाइटों पर जा सकते हैं, जहां ये बहुत अधिक प्रीमियम पर बिकते हैं।
786 सीरीज के नोट 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये या 100 रुपये के किसी भी वैल्यू के हो सकते हैं। अहम चीज यह है कि नोट पर '786' नंबर होना चाहिए। यह 786 सीरीज वाले भारतीय मुद्रा नोट ईबे पर बेचे जा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले www.ebay.com पर लॉग ऑन करना होगा और फिर ईबे पर एक विक्रेता के रूप में खुद को रजिस्टर करना होगा।
खुद को ईबे पर एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर करने के बाद अपने उस नोट की एक स्पष्ट तस्वीर लें जिसे आप बेचना चाहते हैं। उसे ईबे साइट पर अपलोड करें। कंपनी आपका विज्ञापन पेश करेगी। इच्छुक लोग, जो पुराने नोट और सिक्के खरीदना चाहते हैं, विज्ञापन जारी होने पर आपसे संपर्क करेंगे। आप बातचीत कर सकते हैं और अपना सौदा तय कर सकते हैं।
पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने पुराने नोटों और सिक्कों की ऑनलाइन बिक्री और खरीदारी के संबंध में वार्निंग जारी की थी। केंद्रीय बैंक के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग धोखाधड़ी से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम / लोगो का उपयोग कर रहे हैं, और पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन में लोगों से शुल्क / कमीशन / टैक्स की मांग कर रहे हैं। आपको इनसे सावधान रहना चाहिए।
भारतीय रिजर्व बैंक ने आगे स्पष्ट किया था कि वह ऐसे मामलों में दखल नहीं देता है और कभी भी किसी भी प्रकार के शुल्क/कमीशन की मांग नहीं करता है। सेंट्रल बैंक ने कहा कि आरबीआई ने इस तरह के लेनदेन में अपनी ओर से शुल्क / कमीशन लेने के लिए किसी भी संस्थान / फर्म / व्यक्ति आदि को अधिकृत नहीं किया है।
एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे नोटों या किसी एंटीक सिक्के को खरीदने-बेचने पर किसी तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इनको खरीदना-बेचना ये पूरी तरह आप पर है। बता दें कि ऐसे नोटों और सिक्कों की नीलामी भी होती है। ऐसी नीलामी में इन सिक्कों और नोटों के बदले अच्छे पैसे मिल सकते हैं। अगली बार कहीं ऐसा नोट दिखे तो उसे चेक जरूर करें। वैसे और भी कई साइटें हैं, जिन पर ऐसे नोट और कुछ सिक्के बेचे जा सकते हैं। ये काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। आपको इन्हें बेचने के लिए कहीं भी जाने जरूरत नहीं होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग