नई दिल्ली, जुलाई 14। मोदी सरकार ने कोरोना के महामारी के समय गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है। देश अभी पूरी तरह से महामारी से निकला नहीं है,इसलिए सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को अभी बंद नहीं किया है। सरकार की पीएम गरीब कल्याण योजना अभी तक गरीब परिवारों का सहारा बनी हुई है। सरकार इस योजना के तहत गरीब परिवारों को फ्री में राशन उपलब्ध करा रही है। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है और उनका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है तो वह इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अगर आप इस योजना के पात्र है लेकिन आप इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के बाद समस्या का हल तुरन्त निकल जायेगा।
पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत अगर आप फ्री राशन नहीं पा रहे हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। पीएम कल्याण योजना से संबंधित शिकायत के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर भी बात कर सकते हैं। शिकायत करते समय आपको आपके राशन कार्ड का नंबर और सरकारी दुकान जहा से आप राशन लेते हैं, उसकी डिटेल्स बतानी या भरनी होगी। इस प्रक्रिया के बाद आपको राशन आपके घर पर मिल जाएगा।
आप वेबसाइट और ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अगर आप अपनी शिकायत E-Mail से करना चाहते हैं तो आपको cfood@nic.in पर मेल कर के शिकायत दर्ज करानी होगी। ई-मेल पर केवल दिल्ली के उपभोक्ता ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर आप दिल्ली के निवासी नहीं है तो आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://fs.delhigovt.nic.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते है।
सरकार ने लोगों के सहुलियत के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। टोल फ्री नंबर पर फोन करके कोई भी राशन न मिलने संबंधित शिकायत कर सकता है। शिकायत के लिए आपको 1800110841 पर फोन करना होगा। इस टोल फ्री नंबर पर आप अपने राशन के दुकान पर चल रहे गलत गतिविधियों की भी शिकायत कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग