नई दिल्ली: अगर आप भी पेंशनर्स है तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पेंशनर्स के लिए पीपीओ नंबर बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की इंप्लॉई पेंशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनर्स हैं और अपना पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नंबर खो दिया है तो परेशान न हों। आप घर बैठे आसान तरीकों से इसे दोबारा हासिल कर सकते हैं। खुशखबरी : 60 लाख पेंशनर्स की दोगुनी होगी पेंशन ये भी पढ़ें
पीएफ नंबर से आसानी से दुबारा जनरेट करें पीपीओ
पीपीओ नंबर कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद उसे ईपीएफओ की ओर से जारी किया जाने वाला एक यूनीक नंबर होता है। पीपीओ नंबर की मदद से पेंशनर्स रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त करते हैं। बता दें कि ईपीएफओ के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपना पीपीओ नंबर खो देता है तो वह अपने बैंक अकाउंट नंबर या फिर पीएफ नंबर की मदद से इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकता है।
- सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं।
- अब लेफ्ट साइड में दिए हुए ऑनलाइन सर्विसेज सेक्शन में पेंशनर्स पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको लेफ्ट साइड मं दिए नो योर पीपीओ नंबर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको अपने उस बैंक अकाउंट नंबर को डालना होगा, जो आपके पेंशन फंड से लिंक्ड है। या फिर आप अपना पीएफ नंबर जिसे मेंबर आईडी भी कहते हैं, को डालकर सर्च कर सकते हैं।
- डिटेल्स के सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद पीपीएफ नंबर स्क्रीन पर शो होने लगेगा।
इसके अलावा आप https://mis.epfindia.gov.in/PensionPaymentEnquiry/ को नए टैब में खोलकर भी अपना पीपीओ नंबर हासिल कर सकते हैं। पीपीओ नंबर संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ईपीएफओ की अलग वेबसाइट है, जो तरीका ऊपर बताया गया है। इस पोर्टल पर जीवन प्रमाण पत्र, पेमेंट संबंधी जानकारी और अपने पेंशन स्टेटस के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
आपके जानकारी के लिए बता दें कि पीपीओ नंबर 12 डिजिट का एक महत्वपूर्ण नंबर है। यह एक रेफरेंस नंबर है, जो सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस से कम्युनिकेशन करने के लिए होता है। पीपीओ नंबर पेंशनर की पासबुक में दर्ज होना जरूरी है। बैंक की किसी एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में पेंशन अकाउंट ट्रांसफर किए जाने पर पीपीओ नंबर जरूरी होता है। अगर आप अपने पेंशन संबंधी कोई शिकायत ईपीएफओ में दर्ज कराते हैं तो यहां भी पीपीओ नंबर देना होता है। ऑनलाइन पेंशन स्टेटस जानने के लिए भी पीपीओ नंबर की जरूरत होती है। हर साल जीवन प्रमाण जमा करते वक्त भी पीपीओ नंबर मेंशन करना होता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित