नई दिल्ली: अपना घर खरीदने का हर किसी का सपना होता है। हर कोई अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आज के दौर में होम लोन का सहारा लते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए होम लोन पर ऑफर की पेशकश कर रहा है। तो अगर आप घर खरीदने जा रहे हैं और होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए बेहतर ऑफर लेकर आया है। एसबीआई होम लोन के लिए अगर आप एसबीआई योनो के जरिए अप्लाई करते हैं तो होम लोन के ब्याज पर आपको छूट मिल सकती है। भारतीय स्टेट बैंक 1 जुलाई 2020 से 6.95 फीसदी ब्याज दर पर हाउसिंग लोन दे रहा है। SBI के इस प्लान से बच्चों की पढ़ाई और शादी तक के पैसों का हो जाएगा इंतजाम ये भी पढ़ें
होम लोन लेने पर ग्राहकों को मिल रही है छूट
भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई होम लोन पर तीन ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के तहत होम लोन अप्लाई करने पर आपको प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत अच्छा है तो आपको 30 लाख से एक करोड़ रुपये तक के लोन पर 10 बेसिस प्वाइंट की छूट मिल सकती है। वहीं एसबीआई योनो के जरिए होम लोन अप्लाई करने पर आपको 5 बेसिस प्वाइंट की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।
अगर आप होम लोन लेना चाहते है तो उसके लिए योनो ऐप के जरिए लॉगिंन करें। उसके बाद www.honeloans.sbi वेबसाइट पर जा कर www.psbloansin59minuts.com वेबसाइट के जरिए 1800112018 हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके sbi branch में जा कर 9223588888 नम्बर पर 'HOME' SMS करके भारतीय स्टेट बैंक के जरिए होम लोन अप्लाई करके आप अपने पहले घर पर PRADHAN MANTRI AWAS YOJANA "HOUSING FOR ALL (Urban)" मिशन के तहत 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने होम लोन ग्राहकों के लिए एक सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा के तहत अब ग्राहकों को घर बैठे ही इंटरेस्ट सर्टिफिकेट मिलेगा। तो अगर एसबीआई में होम लोन चल रहा है और आपको इसका इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट चाहिए तो इसके लिए बैंक ब्रांच नहीं जाना पड़ेगा। होम लोन ग्राहक आसानी से होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके अलावा, एसबीआई अपने ग्राहकों को घर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस समय यह सुविधा केवल सीनियर सिटीजंस और दिव्यांग लोगों के लिए है।
- इन सेवाओं में नकदी देने, नकदी लेने, चेक देने, ड्राफ्ट की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- कार्यकारी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है। सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच पर होगा। डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं केवल पूरी तरह केवाईसी हो चुके ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित