नई दिल्ली: अगर आपका भी है ईपीएफओ में अकाउंट तो अब आपके लिए पीएफ से जुड़ी किसी भी समस्य की कंप्लेंट करना अब आसान हो गया है। बता दें कि सब्सक्राइबर कोई भी शिकायत ऑनलाइन ही कर सकते हैं। आपको मालूम होगा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सब्सक्राइबर्स को शिकायत करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा रखी है। EPFO : अब WhatsApp से PF अकाउंट से जुड़ी समस्या का होगा समाधान ये भी पढ़ें
Advertisement
ऐसे में अगर प्रोविडेंट फंड निकालने, ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने, केवाईसी आदि से जुड़ी आपकी कोई शिकायत है तो आप ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल @socialepfo पर ट्वीट कर के भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Advertisement
जानिए यहां कैसे करें शिकायत
- सबसे पहले इस लिंक (epfigms.gov.in) पर जाएं। वहां रजिस्टर ग्रीवांस पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको स्टेटस चुनना होगा। आपको पीएफ मेंबर, ईपीएस पेंशनर, एंप्लॉयर या फिर अन्य में से किसी एक को चुनना होगा। अगर आपके पास यूएएन या पेंशन पेमेंट ऑर्डर नहीं है तो जहां आप अन्य यानी अदर का विकल्प चुनें।
- पीएफ से जुड़ी शिकायत के लिए पीएफ मेंबर स्टेटस चुनना होगा, जिसके बाद अपना यूएएन और सिक्योरिटी कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको डिटेल दिखने लगेंगी। यहां गेट ओटीपी पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्स मोबाइल और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद आप वेरिफाई हो जाएंगे और आपको निजी जानकारियां भरनी होंगी। निजी जानकारियां डालने के बाद वह पीएफ नंबर चुनें, जिसे लेकर आपने शिकायत दर्ज कराई हुई है।
- इसके बाद एक पॉप अप स्क्रीन खुलेगी, जिसमें आपको चुनना होगा कि आपकी शिकायत किस संबंध में है। शिकायत की कैटेगरी चुनें और जरूरी जानकारियां भरें। अगर आपके पास कोई प्रूफ है तो उसे अपलोड भी किया जा सकता है।
- एक बार शिकायत रजिस्टर हो जाने के बाद एड पर क्लिक कर करे सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी शिकायत रजिस्टर हो जाएगी और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक कंप्लेन रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा, जिसे संभाल कर रखें।
- ईपीएफओ को शिकायत दर्ज करने के बाद आप उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना होगा ये कम: https://epfigms.gov.in/ पर जाएं।
- अब आप यहां व्यू स्टेटस विकल्प को चुनें। उसके बाद कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत का स्टेटस दिखने लगेगा। यह भी शो होगा कि ईपीएफओ का कौन सा क्षेत्रीय कार्यालय आपकी शिकायत पर काम कर रहा है और अधिकारी का भी नाम आएगा। अगर क्षेत्रीय ईपीएफओ के कार्यालय से संपर्क करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर ईमेल एड्रेस और फोन नंबर डिस्प्ले किया जाएगा।
- यदि आपकी शिकायत को हल करने में बहुत अधिक समय लग रहा है तो आप एक रिमाइंडर भी भेज सकते हैं।
- रिमाइंडर भेजने के लिए सबसे पहले इस www.epfigms.gov.in पर जाएं। यहां सेंड रिमाइंडर ऑप्शन को चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। और सब्मिट पर क्लिक करें। आपकी शिकायत का रिमाइंडर ईपीएफओ को भेज दिया जाएगा।
डिटेल भरने वक्त इन बातों का रखें ध्यान
ऐसे चेक करें शिकायत स्टेटस
जानिए शिकायत के बाद रिमाइंडर कैसे भेजें
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित