नई दिल्ली: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बैंकिंग गतिविधियों को गति देने के लिए तकनीक का और ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते बैंक जाने से बच रहे लोगों के लिए बैंक अब वीडियो केवाईसी सुविधा लॉन्च कर रहे हैं। बैंक खाता खोलने के लिए वीडियो केवाईसी की जा रही है। इसी कड़ी में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ग्राहकों को वीडियो केवाईसी की सुविधा दे दी है।
यानी, लॉकडाउन के दौर में अब इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोलना बेहद आसान हो गया है। इस बात की जानकारी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने दी है। इसके लिए आपको बैंक की ब्रांच भी नहीं जाना होगा। खाता खोलने का यह तरीका पूरी तरह से पेपरलेस है। इसमें किसी तरह के बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। यानी केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको लॉकडाउन में घर से नहीं निकलना पड़ेगा। वहीं आप खाता खोलकर सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले बेस्ट ब्याज दरों में एक का फायदा भी उठा सकते हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बचत खाते पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह कई अन्य बैंकों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। एसबीआई के बचत खाते में 3.5 फीसदी सालाना ब्याज है। जबकि डाकघर के बचत खाते पर 4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। मौजूदा समय में ज्यादातर प्रमुख बैंक बचत खाता खोलने पर 3.5 से 4 फीसदी ही सालाना ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में यहां एसबीआई के मुकाबले करीब दोगुना फायदा ग्राहकों को हो रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड (रिटेल लायबिलिटीज) का कहना है कि अब ग्राहकों को अपना सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए घर से बाहर आने की जरूरत नहीं है। वीडियो केवाईसी से खाता खुलवाना और भी आसान हो गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी से भी संपर्क करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप घर बैठे ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं। आज के माहौल को देखते हुए तो यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। बता दें कि ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आरबीआई वीडियो केवाईसी की इजाजत दे चुका है।
- आनलाइन खाता खोलने के लिए सबसे पहले आपको आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा।
- https://www.idfcfirstbank.com/
- वहां पेज खुलने के बाद एक विकल्प सेविंग्स अकाउंट का दिखेगा।
- आपको सेविंग अकाउंट- up to 7% p.a. के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर क्लिक करना होगा।
- नए खुलने वाले पेज पर आपको आधार नंबर डालना होगा और वेरीफाई करना होगा।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म होगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी आपको भरनी होगी।
- इसके बाद आपको आपका फॉर्म भर जाने का प्रीव्यू मिल जाएगा।
- फिर अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करने होंगे। लेकिन अगर आपने जीरो बैलेंस अकाउंट सेलेक्ट किया है तो कोई राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
- जरूरी डॉक्युमेंट्स
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- बर्थ सर्टिफिकेट
हाल ही में इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए वीडियो के जरिए केवाईसी की परमिशन दी है। इंडसइंड बैंक में इससे बचत खाता खुलवाने और क्रेडिट कार्ड बनवाया जा सकेगा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक भी ग्राहकों को वीडियो के जरिए केवाईसी की परमिशन दे रहा है। इससे किसी भी जगह से अकाउंट खोलने में आसानी होगी। इस साल जनवरी में ही आरबीआई ने वीडियो बेस्ड केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इसके पहले बैंकों को रिमोट एरिया में अकाउंट खोलने के लिए आधार डेटा पर निर्भर रहना पड़ता था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान