नई दिल्ली: अगर आपका खाता प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक में है तो ये खबर आपके वाकई काम की है। दरअसल बैंक सैलरी अकाउंट वाले कस्टमर को एक ओवरड्राफ्ट की स्पेशल सर्विस दे रहा है। इसका नाम इंस्टाफ्लेक्सी कैश है। यह सुविधा घर बैठे मिलेगी। इसके लिए ग्राहकों को बैंक की शाखा में नहीं जाना होगा।
ऑनलाइन एप्लीकेशन देकर इस सुविधा को ले सकते हैं ग्राहक
कई बार पैसों की विशेष जरूरत पड़ने पर आप अपनी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट या ओवरड्राफ्ट मनी का इस्तेमाल एडवांस में कर सकते हैं। इससे आप महीने के तय खर्चे के तौर पर जैसे ईएमआई या बिल समय पर चुका सकेंगे। बैंक की आईसीआईसीआई बैंक फ्लैक्सी कैश नाम से इस सर्विस में आपको उतने ही अमाउंट के बदले ब्याज देना होता है, जितना आपने प्री-अप्रूव्ड ओवरड्राफ्ट अमाउंट में से खर्च किया है। आपका चेक बाउंस न हो, ऐसे में भी यह सर्विस बड़े काम की चीज है। कस्टमर्स इस सुविधा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इसमें आप जितना खर्च करते हैं, आपको सिर्फ उतनी राशि और जितने समय के लिए इस्तेमाल करते हैं, उतने पर ही ब्याज देना होता है। ग्राहक
बिना डॉक्यूमेंटेशन के आप ऑनलाइन अप्लाई कर तुरंत इसका फायदा ले सकते हैं। वहीं बिना किसी प्री-क्लोजर चार्ज के आपकी जब मर्जी हो बकाया अमाउंट का रीपेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा 12 महीने के लिए है। अगर आपने बैंक के नियमों का पालन सही से किया है तो इसे रिन्युअल करा सकते हैं।
आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक फ्लैक्सीकैश सुविधा लेने पर आपको शुरुआती 1999 रुपये+जीएसटी चुकाना होता है। जबकि रिनुअल कराने पर आपको फ्लैट 1999 रुपये +जीएसटी चुकाना होता है। आपके द्वारा इस्तेमाल की गई राशि पर सालाना ब्याज 12 से 14 प्रतिशत के बीच हो सकता है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपके फ्लैक्सीकैश की लिमिट एक लाख रुपये है। वहीं ब्याज दर 12.20 प्रतिशत है। आपने उसमें से अगर 10 हजार रुपये खर्च किए हैं तो आपके पास 90 हजार रुपये दूसरे पर्पस के लिए रह गए। अगर आपने उस खर्च किए 10 हजार रुपये को 15 दिनों में लौटा दिया और बाकी फंड का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको ब्याज सिर्फ 50.14 रुपये ही देने होंगे।
सरकारी और निजी बैंक ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी देते हैं। ज्यादातर बैंक करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर यह सुविधा देते हैं। कुछ बैंक शेयर, बॉन्ड और बीमा पॉलिसी जैसे एसेट के एवज में भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। इस फैसिलिटी के तहत बैंक से आप अपनी जरूरत का पैसा ले सकते हैं और बाद में यह पैसा चुका सकते हैं।
इस फैसिलिटी का कैसे इस्तेमाल करें
- अपने इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगइन करें
- ऑफर्स सेक्शन में जाएं
- अपने प्री-अप्रूव्ड ओडी को चेक करके अप्लाई करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान