Withdraw Money From EPF : एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम है। इसका मैनेजमेंट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा किया जाता है। कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों इस योजना में एक बराबर कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं, और रिटायरमेंट पर, कर्मचारी को इनके योगदान और उस पर मिले ब्याज सहित लम्पसम अमाउंट मिल जाता है। कॉन्ट्रिब्यूशन रेट कर्मचारी की बेसिक सैलेरी का 12 प्रतिशत होता है। 20 से अधिक कर्मचारियों वाली किसी भी रजिस्टर कंपनी को ईपीएफओ के साथ रजिस्टर होना जरूरी है।

Advertisement

किस कर्मचारी का कटता है पीएफ

यह ध्यान रखना जरूरी है कि पीएफ कटना उस कंपनी में अनिवार्य हो जाता है जहां 15,000 रुपये प्रति माह तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 20 या उससे अधिक है। ईपीएफ स्कीम को रिटायरमेंट के लिए बचत करने का एक शानदार तरीका माना जाता है, लेकिन यदि आपके सामने कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप इससे पैसा भी निकाल सकते हैं। अगर कर्मचारी का आधार उसके यूएएन से लिंक है तो ऑनलाइन पैसा निकाला जा सकता है।

Advertisement
बदल गया नियम

पैसा निकालने का पहले पहले से बदल कर अब आसान कर दिया गया है। पहले, पैसा निकालने के लिए एम्प्लॉई की तरफ से वेरिफिकेशन जरूरी था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। कुछ मामलों में पैसा निकालने की अनुमति 75 प्रतिशत तक है। यानी आप जमा पैसे का 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं। जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी या बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के खर्च के लिए ऐसा किया जा सकता है। पैसा निकालने की कुछ शर्तें हैं और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन से पहले वे इन शर्तों को पूरा करें।

इन चीजों को पहले ही करें चेक

ईपीएफ से पैसा निकालने के लिए आपको यह देखना होगा कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिव है या नहीं और आपका आधार और बैंक खाता लिंक है या नहीं। आपको अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफओ के ई-सेवा पोर्टल में लॉग इन करना होगा और ऑनलाइन सर्विस मेनू में ऑनलाइन फॉर्म 'क्लेम (फॉर्म -31, 19, 10सी और 10डी)' को भरना होगा। अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और उसके बाद 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' या लेनदेन के नियमों और शर्तों से सहमत हों।

EPFO से Pension लेने के लिए क्या है पूरा Process और कितना होगा फायदा ? | Good Returns
दस्तावेज करें जमा

अगले फेज में आपको कुछ सवालों के जवाब देने हैं और स्कैन किए गए दस्तावेजों को जमा करना है। अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको अपने विदड्रॉल के उद्देश्य को साबित करना होगा। जरूरी राशि दर्ज करने के बाद, आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको अपने आवेदन को सबमिट करने के लिए वेरिफाई करना होगा। आप पोर्टल पर अपना क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके बाद आपका अनुरोध स्वीकार होने और बैंक खाते में पैसा आने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। किसी भी फाइनेंशियल इमरजेंसी के मामले में, ईपीएफ एक सेफ्टी ऑप्शन के रूप में काम करता है। इस पर आप काफी अधिक भरोसा कर सकते हैं। इसमें आपको जरूरत के समय पैसा मिल सकता है।