Cash Withdrawal Without ATM Card: कई बार ऐसा होता है कि हम घर से बाहर निकलते समय अपने साथ एटीएम कार्ड ले जाना भूल जाते हैं या पर्स घर पर ही रखा रह जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आपको पैसे निकालना हो तो फिर काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। यह तरीका डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित और आसान भी है।

Advertisement

आजकल डिजिटल ट्रांजेक्शन का जमाना है और ऐसे में हर जगह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब एटीएम मशीन में भी यूपीआई से पैसे निकालने की व्यवस्था हो गई है, हालांकि इसके बारे में लोगों को काफी कम जानकारी है। आइए जानते हैं कि बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे निकालते हैं।

Advertisement

अगर आपको एटीएम से पैसे निकालने हैं तो आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें कैमरा हो और आपके पास यूपीआई एप्लीकेशन होना चाहिए। अगर आपके पास इतनी सुविधा है तो आप बिना एटीएम कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं।

जानिए क्या है प्रोसेस

अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है और पैसे निकालना बहुत जरूरी है, तो आपको सबसे पहले कोई नजदीकी एटीएम खोजना होगा। एटीएम मशीन में एक विकल्प होता है जिसके तहत बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं।

Advertisement

आपके बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया कैश निकालने का विकल्प चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपनी यूपीआई आईडी के जरिए अपनी आइडेंटिटी बतानी होगी। इस प्रक्रिया के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में मौजूद यूपीआई एप्लीकेशन कास्कैनर खोलना होगा और एटीएम में दिख रहे कर कोड को स्कैन करना होगा।

इससे यूपीआई से आपका ऑथेंटिकेशन हो जाएगा और इसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं। इस तरीके से आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं और आपके डेबिट कार्ड की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Advertisement

आपको जानकर हैरानी होगी कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया के एक बयान में यह बात कही गई है कि यूपीआई के जरिए एटीएम से कैश निकालना, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके कैश निकालने के मुकाबले काफी सुरक्षित है।

अगर आप आप यूपीआई के इस्तेमाल से कैश निकाल रहे हैं, तो डेबिट कार्ड क्लोनिंग जैसी समस्या से भी आप बड़ी आसानी से बच जाते हैं। कई बार लोग एटीएम कार्ड से पैसा निकालते वक्त कार्ड क्लोनिंग का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में उनकी जानकारी दूसरे के पास चली जाती है और धोखाधड़ी का चांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

Advertisement

तो अगर अब आप कहीं भी बिना एटीएम कार्ड के चले गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से जितना मर्जी कैश निकाल सकते हैं।

इन एप्लीकेशन से निकाले जा सकते हैं पैसे

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आप भीम, पेटीएम, गूगल पे और फोन पर जैसे किसी भी यूपीआई एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके एटीएम मशीन से बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं।

Advertisement