Steps to Unlock Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई काम होना बहुत मुश्किल है फिर चाहे वह सरकारी काम हो या फिर प्राइवेट काम हो।

Advertisement

आपको अपना आधार लॉक करने पर कई सारे फायदे मिलते हैं। यह UIDAI के बेहद खास फीचर्स में से एक माना जाता है। यूआईडीएआई वेबसाइट के माध्यम से अपना आधार कार्ड आप लॉक कर सकते हैं।

Advertisement

आधार कार्ड लॉक करने से कोई व्यक्ति आपके आधार की जानकारी का मिसयूज नहीं कर पाएगा। वहीं, अगर आपको आधार कार्ड को अनलॉक करना है तो वह भी बहुत आसान है।

आधार कार्ड को ऐसे करें अनलॉक

  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको 'माय आधार' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर आपको आधार सर्विसेस को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपका आधार कार्ड लॉक है तो आपको अनलॉक ऑप्शन को चुनना होगा। वहीं, अगर आप आधार को लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर इसमें कैप्चा कोड भरना होगा।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद send otp पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp मिल जाएगा। इसके बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को अनलॉक करना होगा वहीं, अगर आप इसे लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

इसके बाद आपको आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक या अनलॉक हो जाएगा।

Advertisement

अगर आप आधार को स्थायी रूप से अनलॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अन्य स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आप अपने बायोमेट्रिक्स को स्थायी रूप से अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको 'डिसेबल लॉकिंग फीचर' पर क्लिक करना होगा।

वहीं, इस विकल्प का चयन करने के बाद आप बिना किसी समय सीमा के प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए अपने बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर पाएंगे।

Advertisement

एसएमएस की मदद से करें लॉक या अनलॉक

आप एसएमएस की मदद से भी आधार के बायोमेट्रिक डाटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज ऐप को ओपन करना होगा।

इसके बाद GETOTP टाइप कर 1947 पर एसएमएस करें। फिर आपको ENABLEBLOCK (अगर आप आधार लॉक कराना चाहते हैं या फिर ENABLEUNBLOCK को को टाइप करना होगा। इस प्रोसेस के बाद आपका आधार लॉक या अनलॉक हो जाएगा।

Advertisement

आधार लॉक होने पर आपका डेटा रहता है सुरक्षित

अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ किसी प्रकार का फ्रॉड या साइबर अपराध न हो तो आपको अपना आधार लॉक रखना चाहिए।

आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करके आप इसके गलत इस्तेमाल पर रोक लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप डेटा सुरक्षित रहता है और आधार कार्ड लॉक करने के बाद आप और बाकी कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है।

Advertisement

सिर्फ यही नहीं, आप अगर डेटा को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। इसमें आपको ऑफलाइन कोई भी स्टेप फॉलो करने की जरूरत नहीं होती है आप आसानी से घर बैठे भी इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।