नई दिल्ली, मई 12। आपकी बेटी कम उम्र की है, तो तमाम सरकारी योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अच्छी है। अगर आप अपनी बेटी के नाम पर इस स्कीम में निवेश शुरू करेंगे, तो आपको न केवल सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा, बल्कि इनकम टैक्स की बचत का फायदा भी मिलेगा। अगर सुकन्या समृद्धि योजना में सही तरीके से निवेश किया जाए, तो बेटी के 21 साल के होने पर आपके पास 63 लाख रुपये से ज्यादा का फंड होगा। अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो आइये यहां पर पूरी जानकारी लेते हैं।
पहले जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
मोदी सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। इस स्कीम में देश का कोई भी नागरिक अपनी बेटी के नाम पर निवेश शुरू कर सकता है। जब बेटी 21 साल की होती है, तो यह पूरा पैसा सरकार बेटी को देती है। इस वक्त सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
वैसे नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी 10 साल तक की 2 बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोल सकता है। लेकिन अगर दूसरी बेटी जुड़वा पैदा हुई है, तो इस स्थिति में 3 बेटियों के नाम पर भी सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट न्यूनतम 250 रुपये से खोला जा सकता है। वहीं इसमें एक वित्तीय वर्ष के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस वक्त सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान जो भी निवेश किया जाएगा उसका फायदा 80सी के तहत इनकम टैक्स बचाने के लिए किया जा सकता है।
अगर आप 1 साल की बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाते हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। इसके नियम के तहत 10 साल तक की बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुल सकता है। लेकिन अगर 1 साल तक की बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है, तो यह पैसा ज्यादा समय तक निवेशत रहता है, जिससे स्कीम खत्म होने के बाद ज्यादा पैसा मिलता है। बेटी जैसे ही 21 साल की होती है, उसके नाम पर जमा पैसा सरकार दे देती है। ऐसे में 1 साल तक की बेटी के नाम पर जमा पैसा 21 साल तक जमा रहता है, वहीं 10 साल की बेटी के नाम पैसा केवल 11 साल ही जमा होता है।
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना का सबसे ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो 2 बातें याद रखें। पहला बेटी की 1 साल में ही खाता खोल दें। दूसरा हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो बेटी के 21 साल का होने पर आपको 63.65 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 1000 रुपये (साल में 12000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 5.09 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 2000 रुपये (साल में 24000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 10.18 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 3000 रुपये (साल में 36000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 15.27 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 4000 रुपये (साल में 48000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 20.36 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 5000 रुपये (साल में 60000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 25.46 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 6000 रुपये (साल में 72000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 30.55 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 7000 रुपये (साल में 84000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 35.64 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 8000 रुपये (साल में 96000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 40.73 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 8000 रुपये (साल में 96000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 40.73 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 9000 रुपये (साल में 1,08,000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 45.82 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह केवल 10000 रुपये (साल में 1,20,000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 50.92 लाख रुपये मिलेगा।
अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और हर माह 11000 रुपये (साल में 1,32,000 रुपये) ही जमा करते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना पूरी होने पर आपको 56.01 लाख रुपये मिलेगा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति