नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। यह स्कीम केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत चलाई जा रही है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना : अगर आपने भी लगाया है पैसा तो जान लें इन 5 बदलावों के बारे में ये भी पढ़ें
ऐसे में कई बार किसी वजह से उसमें पैसा डालना भूल जाते हैं। इस स्थिति में यह खाता निष्क्रिय हो जाता है। लेकिन, इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसे आसानी से दोबारा एक्टिवेट कराया जा सकता है। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि कैसे बंद सुकन्या समृद्धि खाते को दोबारा कैसे चालू करें।
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए सरकार की बेहद लोकप्रिय स्कीम है। इसमें खाता खुलवाने के लिए महज 250 रुपये की जरूरत होती है। खाते को एक्टिव रखने के लिए हर साल कम से कम इतनी रकम जरूर जमा करनी पड़ती है। स्कीम के नियमों के अनुसार, अगर यह रकम भी जमा न की जाए तो उसे डिफॉल्ट अकाउंट माना जाता है। इस स्थिति में यह अकाउंट इनएक्टिव हो जाता ह। इसे दोबारा एक्टिवेट कराना आसान है। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है। खाते को दोबारा चालू करने के लिए आपको उस बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा जहां यह खुला है। यहां आपको खाता दोबारा चालू कराने संबंधी एक फॉर्म भरना होगा। फिर बकाया रकम का भुगतान करना होगा। यानी जिन वर्षों में आपने भुगतान नहीं किया है, उनमें से हर वर्ष के लिए 250 रुपये का मिनिमम पेमेंट करना होगा।
इस पेमेंट के साथ हर साल के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्टी भी देनी होगी। मान लेते हैं कि खाता 3 साल नहीं चला है। तो, तीन साल के 750 रुपये और 150 रुपये पेनाल्टी मिलाकर 900 रुपये देने होंगे। इस तरह खाता दोबारा एक्टिवेट हो जाएगा। पुराने नियमों के अनुसार, डिफॉल्ट खातों पर पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के लिए लागू दर से ब्याज मिलता था। नए नियमों के अनुसार, अगर खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता है तो मैच्योर होने तक डिफॉल्ट अकाउंट पर स्कीम के लिए लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा। सुकन्या समृद्धि खाते के मुकाबले डाकघर बचत खातों की ब्याज दर बहुत कम है। जहां अभी डाकघर बचत खातों की ब्याज दर 4 फीसदी है। वहीं, सुकन्या समृद्धि पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है।
किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इसके लिए एक फार्म भरने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद आपकी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुल जाता है। इस फार्म के साथ आपको अपनी बेटी की उम्र के प्रमाण के तौर पर उसका बर्थ सार्टिफिकेट देना पड़ता है।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि.पैसे जमा करने के लिए आप नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खाता खुल जाने पर जिस पोस्ट ऑफिस या बैंक में आपने खाता खुलवाया है वह आपको एक पासबुक देता है।
जैसे ही बैंक या पोस्ट ऑफिस आपके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलते हैं, यह आपको एक पासबुक प्रदान करेंगे। इसके बाद यह खाता शुरू हो जाता है, जो आपकी बेटी के 21 साल की उम्र तक चलता रहता है। उसके बाद यह पूरा पैसा आप निकाल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान