आज के समय जीमेल अकाउंट काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसमे हमारी बैंक अकाउंट से लेकर हर छोड़ी-बड़ी डिटेल्स मौजूद होती है. जीमेल हमारी जिदंगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. इसलिए इसका सुरक्षित होना अनिवार्य है. क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपके जीमेल अकाउंट (Gmail Account) का कोई और इस्तेमाल कर रहा है? अगर हां, तो गूगल की इस सुविधा से आप आसानी से पता लगा सकते हैं. चलिए इसके बारे में फटाफट जान लेते हैं.

Advertisement

गूगल का जीमेल दुनिया की सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली ईमेल सर्विस है. आज हर कोई इंटरनेट से जुड़ा हुआ है. हमारी जिंदगी से जुड़ी ज्यादातर जुरूरी चीजें फोन में या फिर जीमेल में मौजूद होती है. जीमेल में हमारी सारी डिटेल्स मौजूद होती है. अगर कभी कोई इसे हैक कर ले, तो हमारे लिए बड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है. साइबर ठग आपके बैंक अकाउंट से लेकर ही चीज का एक्सेस ले सकता है.

Advertisement

इसलिए आजकल के वक्त में जीमेल की सेफ्टी का ध्यान रखना काफी जरूरी हो गया है. इसलिए आपका यह पता रहना जरूरी है कि कहीं कोई अनजान व्यक्ति तो इस्तेमाल नहीं कर रहा?

गूगल की सुविधा से ऐसे करें पता

गूगल अपने यूजर्स को ऐसी सुविधा देता है, जिसके जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके जीमेल आईडी का कोई और तो प्रयोग नहीं कर रहा. इसके लिए आपको नीचें बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना है.

Advertisement

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपना जीमेल अकाउंट ओपन करना है.
स्टेप 2- इसके बाद जीमेल में एक तरफ फोटो शो हो रही होगी. इस फोटो पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद आपको गूगल अकाउंट का ऑप्शन चुना होगा.
स्टेप 4- इस ऑप्शन को चुने और आगे बढ़े. यहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे. इनमें से सिक्योरिटी ऑप्शन को चुनें.
स्टेप 5- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Your Device का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
स्टेप 6- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मैनेज ऑल डिवाइस का ऑप्शन शो होगा.
स्टपे 7- इस ऑप्शन पर आपको शो हो जाएगा, कि जीमेल अकाउंट कहां-कहां लॉगइन हैं.
स्टेप 8- अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस नजर आता है, जिसे आप नहीं पहचान पा रहें, तो आप उसे लॉग आउट कर सकते हैं. या हटा सकते हैं.

Advertisement

इस तरीके से आप जीमेल अकाउंट सुरक्षित रख सकते हैं. ऐसे मोबाइल फोन जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते. उन्हें इन स्टेप्स को फॉलो कर हटा दें.

इसके अलावा अपने जीमेल का मजबूत पासवर्ड रखना भी काफी जरूरी है. ताकि कोई हैकर पासवर्ड तोड़ ना पाएं. पासवर्ड रखते समय इन बातों का ध्यान रखें कि उसमें छोटे कैरेक्टर के साथ बड़े कैरेक्टर भी हो. इसके अलावा पासवर्ड में नंबर, सिंबल इत्यादि होने से वे और मजबूत बन जाता है.

Advertisement

अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका जीमेल अकाउंट हमेशा सेव रहेगा.