How to raise your credit score : लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर यानी सिविल स्कोर का होना बहुत जरूरी है। यदि आपका सिविल स्कोर अच्छा है तो आपको फटाफट आसानी के साथ लोन मिल जाते हैं। यदि किसी कारणवश आपका सिविल स्कोर या क्रेडिट स्कोर खराब हो गया है तो घबराने का कोई बात नहीं है।
आज हम आपको यहां पांच ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिसका पालन कर आप 30 दिन में अपना 30 क्रेडिट पॉइंट को बढ़ा सकते हैं। यदि समय पर बिलों का भुगतान, क्रेडिट यूज कम करना और गलतियों पर विवाद जैसे रणनीतिक कदम उठाते हैं तो 30 दिनों में 30 क्रेडिट अंकों को बढ़ाना संभव हो जाता है।
तो चलिए जानते हैं वो कौन से पांच आसान तरीके हैं जिनका पालन कर केवल 30 दिनों में अपना क्रेडिट स्कोर को आप 30 पॉइंट तक बढ़ा सकते हैं...
30 दिन में 30 क्रेडिट पॉइंट बढ़ाने के 5 आसान तरीके
1. समय पर बिलों का भुगतान करें :- जब भी आप क्रेडिट कार्ड से कोई खर्च करें तो उसका भुगतान समय से पहले करें। इसके अलावा व्यक्तिगत ऋण की ईएमआई और अन्य बकाया राशि का समय पर भुगतान करने से एक सकारात्मक ट्रैक रिकॉर्ड बनता है।
2. क्रेडिट कार्ड का यूज़ कम करें :- यदि आप क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करते हैं तो आपका स्कोर बढ़ जाएगा लेकिन गलत इस्तेमाल पर स्कोर कम जाता है। इसलिए अपने क्रेडिट उपयोग अनुपात को 30% से नीचे बनाए रखें। यदि आपकी लिमिट ₹2 लाख है तो ₹60,000 से अधिक खर्च न करें। इस तरह, आपका क्रेडिट उपयोग अनुपात हमेशा नियंत्रण में रहता है।
3. ज्यादा उधारी यानी लोन न रखें :- क्रेडिट कार्ड, होम लोन, पर्सनल लोन और सुरक्षित लोन जैसे विभिन्न प्रकार के क्रेडिट का नियमित भुगतान करें और अपने लोन को कम से कम रखें। कम क्रेडिट उपयोग भी समय के साथ एक मज़बूत क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाने में मदद करता है।
4. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर नज़र रखें :- आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियों, जैसे गलत रिपोर्ट किए गए डिफ़ॉल्ट या गलत लिमिट की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। गलतियों और अशुद्धियों पर तुरंत संबंधित कंपनी से संपर्क करें। क्रेडिट ब्यूरो अब हर 15 दिन में अपडेट की अनुमति देते हैं। इससे क्रेडिट रिपोर्टिंग में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही आती है।
5. एकसाथ एक से अधिक लोन न लें :- कई ऋण या क्रेडिट आवेदनों से आने वाली कठिन पूछताछ आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकती है। इसलिए आपको केवल आवश्यक होने पर ही आवेदन करना चाहिए और क्रेडिट के प्रति अत्यधिक आकर्षण दिखाने से बचने के लिए अनुरोधों के बीच अंतराल रखना चाहिए।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट