How To Make UPI Without Debit Card: आजकल डिजिटल पेमेंट का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है और यह आपके काम को काफी ज्यादा आसान बना देता है। अगर आप यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं तो हर जगह पैसे कैश में लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आप बड़ी आसानी से उसे एक से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास यूपीआई अकाउंट होना जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि ज्यादातर लोगों को अभी भी लगता है कि उन्हें यूपीआई अकाउंट बनाने के लिए डेबिट कार्डस की जरूरत पड़ेगी। लेकिन हम आपको बताते चले कि आप चाहे तो बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया भी अपना यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।

Advertisement

इस आर्टिकल में हम आपके बिना डिबेट कार्ड का इस्तेमाल किया यूपीआई अकाउंट बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। ताकि अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो भी आप यूपीआई अकाउंट बनाकर डिजिटल पेमेंट की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Advertisement

अगर आप चाहें तो बिना डेबिट कार्ड को उसे किया ही गूगल पे फोन पे जैसे कई यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।

बिना डेबिट कार्ड के कैसे बनेगा यूपीआई खाता

अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया यूपीआई खाता कैसे बनेगा। तो आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करके यूपीआई अकाउंटबना सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपका यूपीआई अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement

लेकिन इस बात की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है इसीलिए लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। तो अगर आप इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं तो बिना डेबिट कार्ड के भी आसानी से यूपीआई खाता बना सकते हैं।

जानें बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई अकाउंट बनाने की प्रक्रिया

आप डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किये बिना यूपीआई अकाउंट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन जैसे कि गूगल पे या फिर फोनपे में से कुछ भी डाउनलोड करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आपको एप्लीकेशन खोल के बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। इसके लिए आपको ऐड बैंक अकाउंट पर जाकर अपना खाता सेलेक्ट करना होगा।

जैसे ही आप खाता सिलेक्ट करेंगे वैसे ही मोबाइल नंबर से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।

अकाउंट सिलेक्ट करने के बाद आपके 2 ऑप्शन आ जाएंगे। इनमें आपका पहला ऑप्शन डेबिट कार्ड का होगा और दूसरा ऑप्शन आधार कार्ड का होगा।

Advertisement

अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो आप मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड वाले विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार कार्ड की ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल नंबर का सत्यापन यानी वेरिफिकेशन हो जाएगा।

एक बार मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा फिर आपसे यूपीआई एप्लीकेशन के द्वारा पिन कोड सेट करने का निर्देश दिया जाएगा।

Advertisement

एक बार पिन कोड सेट हो जाएगा उसके बाद आप अपने यूपीआई अकाउंट को बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।