नई दिल्ली: आधार को हर चीज से जोड़ने का आदेश काफी पहले ही जारी कर दिया गया था। बता दें कि हर चीज को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य है, जिसमें आपकी मेहनत का कमाया हुआ पैसा भी शामिल है। ऐसे में आपके आधार कार्ड को बीमा पॉलिसियों से भी जोड़ना उसी दायरे में आता है। अगर आपने भी अपनी एलआईसी (लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन) की बीमा पॉलिसी को आधार से लिंक नहीं किया है तो यह आपके लिए समस्या बन सकती है।
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक बीमाकर्ता के लिए आधार संख्या में नई और मौजूदा बीमा पॉलिसियों को जोड़ना महत्वपूर्ण है। यही नहीं भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी वेबसाइट में इस बारे में उल्लेख किया है कि आधार और पैन को आपकी एलआईसी पॉलिसी से जोड़ना महत्वपूर्ण है।
ऐसे में आधार से जोड़ने के लिए एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं देता है। ऑफलाइन के लिए एलआईसी पॉलिसीधारक को फॉर्म करना होता है। इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ किसी भी एलआईसी शाखा कार्यालय में जमा करना होता है। हालांकि ऑफलाइन की तुलना में ऑनलाइन की सुविधा ज्यादा आसान है। बता दें कि एलआईसी ने अपने यूजर्स के लिए वेबसाइट पर एक खास सुविधा उपलब्ध करवाई है जिसकी मदद से आप अपनी पॉलिसी को आधार के साथ लिंक कर सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको इसका स्टेप बाई स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं।
- एलआईसी की बेवसाइट www.licindia.in पर क्लिक करें
- वेबसाइट खुलने के बाद यह होम पेज खुलेगा
- https://www.licindia.in/Home/Link_Aadhaar_and_PAN_to_Policy
- लिंक पर क्लिक करने पर बीमा कंपनी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देगी। इसके निर्देश पढ़ें।
- यूआईडीएआई के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भरना होगा। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है तो आपको एलआईसी के नजदीकी आधार लिंकिंग सेंटर पर जाना होगा। चेकलिस्ट पढ़ने के बाद। पेज के बॉटम (निचले हिस्से में) प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
- यहां आप आधार के अनुसार आपना पूरा नाम , जन्म तिथि, पिता / पति / पत्नी का नाम, आधार संख्या, पॉलिसी नंबर, पैन आदि जैसे विवरण को भर दें।
- गेट ओटीपी लिंक पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंकेज हो जाने के बाद यूजर्स को एक सफल होने का मैसेज आएगा। जो कि बताएगा कि आपकी पॉलिसी से लिंकिंग का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।
यूआईडीएआई एवं यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जो कि आधार जारी करता है के साथ वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको मेल या फिर मैसेज के जरिए इसकी सूचना दे दी जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया के पूरा होनें में कुछ वक्त लग सकता है।
- एलआईसी-आधार लिंकिंग फॉर्म डाउनलोड करें या अपने निकटतम एलआईसी शाखा पर जाएं और फॉर्म के लिए अनुरोध करें।
- आप उन सभी पॉलिसी नंबरों को दर्ज कर सकते हैं जिन्हें आप लिंक करना चाहते हैं।
- आधार और पैन कार्ड / फॉर्म 60 की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी ले जाना न भूलें।
- फिर आपको पॉलिसीधारक के हस्ताक्षर के ऊपर हस्ताक्षर करना चाहिए।
- लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दस्तावेजों को आधिकारिक को भेजें।
- कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत आ जाती है या फिर कई बार कोई जानकारी बदल जाती है। जैसे की हो सकता है की आपका नाम (स्पेलिंग) आपके आधार कार्ड में गलत हो। या फिर हो सकता है की आपका पता या फ़ोन नंबर आपके आधार बनाने के बाद बदल गया हो। ऐसे स्थिति में आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने की ज़रुरत है। आपको बता दें कि आधार में अपनी जानकारी को अपडेट करने के तीन तरीके हैं।
- अपने विवरण ऑनलाइन अपडेट करें।
- पोस्ट (डाक) द्वारा अपडेट का अनुरोध करें।
- पास के आधार केंद्र पर जाएं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित