नई दिल्ली: आधार कार्ड आज हर भारतीय की जरूरत बन चुका है। किसी को अपनी पहचान बतानी हो या सरकार से सब्सिडी लेनी हो, हर जगह आधार कार्ड ही काम आता है। हालांकि इसके फायदे तभी ज्यादा होते हैं जब ये आपके खाते से लिंक होता है। तो अगर आपने भी अभी तक आधार कार्ड को अपने खाते और गैस एजेंसी से लिंक नहीं कराया तो चिंता न करें, अब आप घर बैठे-बैठे भी ये काम कर सकते हैं। हम अपनी इस खबर के जरिए आपको गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक करने का तरीका बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडेन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करने के पांच तरीके हैं।
- ऑफलाइन
- ऑनलाइन
- एसएमएस
- आईवीआरएस
- कस्टमर केयर
- अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर कराएं। इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
- खुले पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना है और अपने इंडेन वितरक का नाम चुनें।
- अपनी ग्राहक संख्या लिखें। आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये, आपकी लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
- एलपीजी की पासबुक, ई-आधार कार्ड और लिंक कराने का आवेदन जैसे दस्तावेज तैयार करिए।
- आप इंडेन की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आप इस पेज पर जाइए: http://mylpg.in/docs/unified_form-DBTL.pdf
- यह आवेदन फॉर्म ऐसा दिखता है। इसके बाद आप अपना ग्राहक आईडी और अन्य जानकारी लिखें। संबंधित दफ्तर (एजेंसी) में जमा करें या डाक से भेज दें।
- यह ध्यान रखें कि आपके पास इसकी पावती जरूर हो। आपकी की तरफ से दी गई सभी जानकारी वेरीफाई करने के बाद अधिकारी आपके इंडेन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर देंगे।
- अगर आप मैसेज भेजकर इंडेन गैस को अपने आधार नंबर से लिंक करना चाहते हैं तो उसके लिए प्रक्रिया यह है:
- सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका मोबाइल नंबर इंडेन गैस डीलर के पास रजिस्टर्ड है या नहीं। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
- अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको एक मैसेज भेजना पड़ेगा। अपने डीलर का नंबर जानने के लिए आप इससे पहले वाली प्रक्रिया में डीलर का नंबर पता कर सकते है।
- मैसेज में आपको आईओसी<गैस वितरक के टेलीफोन नंबर का एसटीडी कोड><ग्राहक संख्या> लिखना है।
- अपने गैस वितरक का मोबाइल नंबर जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: http://indane.co.in/sms_ivrs.php
- इसके बाद आपका मोबाइल नंबर गैस वितरक के पास रजिस्टर हो जायेगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर गैस कनेक्शन से लिंक कराने के लिए मैसेज भेजना है। इस मैसेज में आप यूआईडी<आधार नंबर> उसी नंबर पर भेज दें। इसके बाद आपके इंडेन गैस कनेक्शन से आपका आधार लिंक हो जायेगा। आपके पास इससे संबंधित एक मैसेज में इसकी पुष्टि की जाएगी।
इंडेन ग्राहक कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके भी अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 2333 555 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आप चाहें तो प्रतिनिधि को अपना आधार नंबर बताएं और अपने गैस कनेक्शन से उसे लिंक करा दें।
- सबसे पहले इंडेन की वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए इस लिंक पर भी क्लिक करें, http://indane.co.in/sms_ivrs.php
- अपने राज्य और जिले का नाम चुनने के बाद गैस एजेंसी का नाम चुनना होगा।
- उनके सामने लिखे नंबर पर फोन करें और उसके हिसाब से सभी प्रक्रिया पूरी करें। आधार कार्ड का नंबर डालने को कहा जाएगा और आपका इंडेन गैस कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित