नई दिल्ली। मोदी सरकार ने जब नोटबंदी के बाद 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे, तब कहा गया था कि इनकी नकल तैयार नहीं हो सकती है। लेकिन बाजार में आजकल 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट नकली आ गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको पता हो कि असली और नकली नोटों में क्या अंतर है। अगर यह सावधनी रखी जाए तो आप अपना नुकसान बचा सकते हैं। इन नोटों को कैसे पहचानना है कि इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने अपनी बेवसाइट पर दी है।
-नोट को रोशनी के सामने रखने पर 2000 रुपये लिखा दिखेगा
-आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर 2000 लिखा दिखेगा
-देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा
-नोट के केन्द्र में सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है
-छोटे-छोटे अक्षरों में आरबीआई अंग्रेजी और 2000 लिखा है
-नोट के सिक्योरिटी थ्रेड पर भारत, आरबीआई अंग्रजी में और 2000 लिखा है
-नोट को हल्का सा मोड़ने पर इसके थ्रेड का रंग हरा से नीला हो जाता है
-गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो नोट के दाहिने भात में है
-महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है
-ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ धीरे धीरे बड़े होते जाते हैं
-नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ बना हुआ है
-इस नोट को रोशनी के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा
-आंखों के सामने 45 डिग्री पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा
-देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा
-पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर की पोजिशन में मामूली सी अलग है
-500 के नोट को हल्का सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरा से नीला हो जाता है
-पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ लगाया गया है
-इस जगह पर महात्मा गांधी का फोटो और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है
-ऊपर में बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं देखने पर बड़े होते जाते हैं
-नोट पर लिखा 500 का रंग बदलता है। यह हरा से नीला होता जाता है
देश के कानून के हिसाब से नकली नोट रखना और उसे चलाना अपराध है। ऐसे में अगर आपके पास भी कहीं से यह नकली नोट आ गया है तो इसकी जानकारी अपने बैंक या पुलिस को लिखित में दे सकते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे नोट पुलिस के चक्कर में पड़ने की जगह नष्ट कर देते हैं। हालांकि अगर आप नकली नोटों की जानकारी बैंक या पुलिस को देंगे तो इससे नकली नोटों के सौदागरों को पकड़ना आसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें - सरकार ने माना, नोटबंदी के बाद नोटों का बढ़ा सर्कुलेशन
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग