Personal Loan Tips: लोन लेने के लिए जरूर है कि सिबिल स्कोर बढ़िया हो, अगर यह अच्छा नहीं है तो लोन पाने में दिक्कत हो सकती है. खासकर पर्सनल लोन में इसकी वजह से ज्यादा पेंचिदा हो सकता है. खासकर 600 के क्रेडिट स्कोर के साथ पर्सनल लोन मिलना कठीन हो सकता है. हालांकि, असंभव नहीं है. क्योंकि डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म और इंस्टेंट लोन ऐप्स ने इस प्रॉसेस को सिंपल बना दिया है.

Advertisement

कम सिबिल स्कोर पर मिलेगा लोन?

सिबिल स्कोर कम होने के बावजूद ये प्लेटफ़ॉर्म फ्लैक्सिबल पर्सनल लोन ऑप्शन ऑफर करते हैं. इससे कम स्कोर वाले व्यक्ति भी लोन पा सकते हैं. लेंडर्स आमतौर पर लोन अप्रूव करने से पहले आपके क्रेडिट स्कोर और इनकम का एनलिसिस करते हैं, जिससे अप्रूवल प्रॉसेस में क्रेडिट हिस्ट्री अहम हो जाता है.

Advertisement

Take a Poll

लेंडर्स हाई स्कोर वाले कस्टमर्स को प्राथमिकता देते हैं. फिर भी 600 स्कोर वाले लोग पर्सनल लोन हासिल कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें ऊंचे ब्याज दरों और सख्त प्री-पेमेंट कंडीशन का सामना करना पड़ सकता है. पर्सनल लोन मल्टीपल है, जिसका यूज शादी, छुट्टियों, मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आए खर्चों जैसे अलग-अलग जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

Advertisement

क्रेडिट स्कोर रेंज को समझें

क्रेडिट स्कोर 300 से 900 तक होता है, जिसमें 900 आइडियल स्कोर होता है. इसमें 300-599 के बीच के स्कोर को लेंडर्स के लिए खराब और जोखिम भरा माना जाता है. इससे लोन अप्रूवल की संभावना कम हो जाती है. 600-649 का स्कोर ठीकठाक है, जिसमें लोन संभव है, लेकिन हाई ब्याज दरों और सख्त शर्तों के साथ लोन मिलते हैं. वहीं, 650-749 के बीच के स्कोर अच्छे होते हैं, जो अप्रूवल के बेहतर मौके ऑफर करते हैं, लेकिन संभवतः हाई रेट्स देते हैं. जबकि 750-900 के सिबिल स्कोर को बेस्ट माना जाता है, जो अनुकूल शर्तों के साथ सिंपल लोन पहुँच सुनिश्चित करते हैं.

Advertisement

लोन के लिए सिबिल स्कोर

आम तौर पर लेंजर्स 650 या उससे ज़्यादा के स्कोर को बेहतर मानते हैं. इसलिए 600 के स्कोर के साथ लोन हासिल करना कुछ हद तक मुश्किल हो सकता है. अगर आप इस स्कोर के साथ लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो संभव है कि अप्रूवल नहीं मिले, जो आपकी क्रेडिट रेटिंग को निगेटिव रूप से प्रभावित कर सकती है. साथ ही फ्यूचर में उधार लेने के कोशिशों को मुश्किल बना सकती हैं.

Advertisement

कैसे सुधारे क्रेडिट स्कोर?

अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने के लिए, बिलों और EMI का समय पर पेमेंट करें. अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लिमिट के भीतर करें. - अधिमानतः इसकी सीमा के 30% से कम - और त्रुटियों के लिए नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जाँच करें ताकि उन्हें तुरंत ठीक किया जा सके. अगर क्रेडिट इतिहास की कमी है, तो एक सुरक्षित क्रेडिट कार्ड हासिल करने और जिम्मेदारी से इसका उपयोग करने की सोचें.