नई दिल्ली: आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। AADHAAR Card : ऐसे करें असली-नकली की पहचान, काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें
ऐसे में अगर हमारा आधार कार्ड खो जाता है तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपका परेशान होना लाजमी है। लेकिन आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने आधार कार्ड का दोबारा ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूआईडीएआई ने ऑनलाइन आधार सर्विस जारी रखी है। घर बैठे ऑनलाइन इन सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।
आधार खोने की स्थिति में लोग समझते हैं कि इसे वापस पाना मुश्किल है, लेकिन आधार को वापस हासिल करना कोई मुश्किल नहीं है। यूआईडीएआई की आधाकारिक वेबसाइट्स से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ऐसा किया जा सकता है। mAadhaar को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, mAadhaar के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके साथ ही ई-मेल आईडी को भी रजिस्टर कराना जरूरी है।
लेकिन अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आधार खोने पर दूसरे नंबर के जरिए भी आधार हासिल किया जा सकता है। यूआईडीएआई की तरफ से यह सुविधा मिलती है कि आप अपने आधार को ऑनलाइन रिकवर कर सकते हैं। ऑनलाइन रिकवर करते समय ग्राहकों को अपना करेंट मोबाइल नंबर देना होगा, जिसमें वन टाइम पासवर्ड भेजा जा सकता है।
- सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। यहां आधार रीप्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डालें और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें। अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो मौजूदा मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए डालें। इसके बाद आपको पेमेंट करनी होगी।
- पेमेंट करते ही आपके सामने एक एसआरएन जारी होगा। इसके बाद आपका आधार आपके परमानेंट एड्रेस पर पहुंच जाएगा।
आधार को अपने घर के पते पर मंगवाने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। आधार की रिप्रिंटिंग के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई मोड से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। इस 50 रुपये में स्पीड पोस्ट और जीएसटी दोनों शामिल है। पेमेंट मोड चुनें, मसलन यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट आदि। पेमेंट करने के बाद आपको इसकी स्लिप मिलेगी, जिसे आप डाउनलोड करें। अब आपके आधार कार्ड को दोबारा प्रिंट किया जाएगा और 15 दिन के भीतर स्पीड पोस्ट के जरिए आप दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका