Get Voter Card in 5 Mins: वोटर आईडी कार्ड भारत के हर भारतीय के लिए एक बेहद जरूरी पहचान पत्र है। यह न केवल मतदान के अधिकार का प्रमाण है, बल्कि कई सरकारी और निजी कामों में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल होता है। बैंक खाता खोलने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक, हर जगह वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है।

Advertisement

ऑनलाइन डाउनलोड करें वोटर आईडी

पहले वोटर आईडी कार्ड की कॉपी पाने के लिए लोगों को भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय जाना पड़ता था, जहां लंबी कतारें लगना और समय की बर्बादी आम बात थी। लेकिन अब तकनीक की मदद से यह प्रोसेस बेहद आसान हो गई है। चुनाव आयोग ने EPIC (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड) पोर्टल लॉन्च किया है, जहाँ से नागरिक अपना वोटर कार्ड डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

चोरी और गुम होने का डर भी खत्म

इस कार्ड को e-EPIC कार्ड कहा जाता है, जो PDF फॉर्मेट में मौजूद है और इसे कभी भी मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में सेव किया जा सकता है। अगर आपका फिजिकल कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इसे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

EPIC पोर्टल से कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको EPIC पोर्टल (https://voterportal.eci.gov.in/) या NVSP पोर्टल (https://www.nvsp.in/) पर जाना होगा। अगर आपका पहले से अकाउंट है, तो मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। नए यूजर को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए, मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आपको डैशबोर्ड पर e-EPIC डाउनलोड करें ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। यहां अपने वोटर कार्ड पर लिखा EPIC नंबर दर्ज करें। अगर आपको EPIC नंबर याद नहीं है, तो रेफरेंस आईडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें और वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन के बाद, आपका e-EPIC कार्ड PDF प्रारूप में डाउनलोड हो जाएगा। आप इसे प्रिंट करवा सकते हैं या डिजिटल रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।