Aadhaar Card Download Through WhatsApp: आज के समय में आधार कार्ड पहचान पत्र और बहुत सारे जरूरी कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर किसी अन्य तरह के वित्तीय लेनदेन से जुड़ा काम या अन्य रोजमर्रा के कोई दूसरा काम, हर जगह आधार नंबर की जरूरत होती है।

Advertisement

ऐसे में कई मौकों पर आपके पास फिजिकल रूप में आधार कार्ड की कॉपी नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऑनलाइन के इस जमाने में आप फटाफट इसे डाउनलोड कर सकते हैं और सॉफ्ट कॉपी से अपना काम निकलवा सकते हैं।

Advertisement

आमतौर पर आधार कार्ड को आप UIDAI पोर्टल या DigiLocker ऐप से डाउनलोड करते हैं, लेकिन आज हम आपको यहां ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं जिससे आप इसे सीधे अपने व्हाट्सऐप पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

वॉट्सऐप पर कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड?

दरअसल, आप आधार कार्ड को MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए भी सीधे अपने वॉट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा से बिना कोई अतिरिक्त ऐप इंस्टॉल किए सुरक्षित तरीके से आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज आपको आसानी से मिल सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सऐप से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी चीजें

  • आपके आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर
  • एक सक्रिय DigiLocker अकाउंट (अगर नहीं है तो DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर बना सकते हैं)
  • MyGov Helpdesk का आधिकारिक WhatsApp नंबर: +91-9013151515 (इसे अपने फ़ोन में सेव करें)

व्हाट्सऐप पर आधार डाउनलोड करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले +91-9013151515 को अपने फ़ोन में सेव करें। आप चाहें तो 'MyGov Helpdesk' नाम से या अपनी सुविधा के अनुसार नाम सेव कर सकते हैं।
  • WhatsApp खोलें और इस मोबाइल नंबर पर चैट यानी मैसेज शुरू करें।
  • चैट में 'Namaste' या 'Hi' या कुछ भी जो व्यवहारिक हो लिखें।
  • आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे।
  • दिए गए विकल्पों में से 'DigiLocker Services' चुनें।
  • DigiLocker अकाउंट नहीं है, तो पहले DigiLocker में अकाउंट बना लें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे चैट में डालें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही चैटबॉट आपको DigiLocker में मौजूद सभी डॉक्यूमेंट दिखाएगा।
  • अब लिस्ट में Aadhaar चुनने के लिए उसका नंबर टाइप करें।
  • कुछ सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में WhatsApp चैट पर डाउनलोड हो जाएगा।