इस डिजिटल दुनिया में यूपीआई पेमेंट एक जरुरत बन गई है. आज आप बिना मोबाइल और यूपीआई ऐप के बाहर भी नहीं निकल सकते हैं. अगर आपको इमरजेंसी में पैसे की जरुरत हो और आपके पास कैश मौजूद ना हो. तो ऐसी स्थिति यूपीआई ऐप काफी काम आते हैं. आज आप यूपीआई की मदद से एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं.

आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं है कि देश के जिस भी कोने में आप जाए, वहां आपको इंटरनेट आसानी से मिल जाए. ऐसी स्थिति में आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

अगर आप भी हर छोटी-बड़ी जरुरत के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं. या यूपीआई पर निर्भर है. इसके साथ ही आप किसी ऐसी जगह जाने वाले है, जहां इंटरनेट की कमी हो, तो ऐसी स्थिति में आप नीचे बताए गए स्टेप्स से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे करें बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट

अगर आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.

सबसे पहले आपको बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से 99# डायर करें.

इसके बाद आपको बैंकिंग की कई फैसिलिटी दिख जाएगी. आप इनमें से जिस भी सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसे चुन लें.

Advertisement

फिर अगर आप पैसा भेजना चाहते हैं, तो आपको एक टाइप करना होगा

इसके बाद आप जिसे पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो उसके यूपीआई से लिंक मोबाइल नंबर डायल करें. और फिर पैसे भेज दें.

इस तरीके से आप आसानी से बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.