LPG Gas Cylinder: क्या आज आपने पूरी तरह से भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर मंगाया और जैसे ही आप उसे इस्तेमाल करने के लिए उसकी सील तोड़ते है आपको यह पता चलता है कि सिलेंडर की सील पहले से ही टूटी हुई है।

Advertisement

आप जल्दी से अपने वेंडर को फोन करते हैं, लेकिन आपका वेंडर सिलेंडर वापस लेने से साफ मना कर देता है। अब आप मुश्किल में फंसे हैं और आपको कोई सामाधान नहीं दिख रहा है।

Advertisement

ऐसे में आप एक नंबर पर फोन मिलाएंगे तो आपकी समस्या का खत्म हो जाएगी।

सिलेंडर की सील टूटने पर करें ये काम

सिलेंडर की सील टूटी हुई मिलती है, तो आप इसका इस्तेमाल नहीं करें और तुरंत गैस एजेंसी से संपर्क करें लेकिन अगर सिलेंडर बदलने को लेकर आपकी कंप्लेन रजिस्टर नहीं होती है, तो आप इसके लिए 1906 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा आप customercare@indianoil.co.in पर मेल कर अपनी कंप्लेंट भेज सकते हैं। इसमें आप पूरे मामले की जानकारी दे सकते हैं।

ध्यान रखें कि आपको अपने गैस सिलेंडर से जुड़ी हुई सारी जानकारी देनी होगी जैसे बुकिंग डिटेल, वेंडर का नाम, आपके घर का एड्रेस आदि।

लेकिन अगर इससे भी कोई हल नहीं निकलता है तो आप गैस सिलेंडर से संबंधित कंप्लेंट इस वेबसाइट https://services.india.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

Advertisement

सील टूटने के अलावा आप कई अन्य चीजों की भी कंप्लेन आसानी से कर सकते हैं। जैसे सिलेंडर में कम गैस पाई गई तो संबंधित एजेंसी पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है और ऐसा होने पर उसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलपीजी सिलेंडरों में गैस कम होने पर नियमानुसार एजेंसी व डिलीवरीमैन पर कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement

आपके पास है ये अधिकार

उपभोक्ता के पास यह अधिकार भी है कि जब डिलीवरीमैन सिलेंडर लेकर आए तो वह उसे सिलेंडर का वजन करने के लिए कह सकता है। इस काम को मना करने पर शिकायत की जा सकती है।

इसके लिए उपभोक्ता कंपनी के साथ नंबर 0771-2262375 पर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर विभाग तत्काल कार्रवाई करता है।

Advertisement

वहीं, गैस लीक के मामले में आपको 1906 पर तुरंत कॉल करनी होगा औक सिलेंडर पर एक सेफ्टी कैप लगानी होगी फिर उसे खुली जगह पर रखें।

इसके साथ-साथ आपको 16 अंकों की एलपीजी आईडी, एजेंसी का नाम, जिला, स्थान और अपना रजिस्टर्ड नंबर प्रदान करना भी जरूरी है।

गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि सिलेंडर ठीक से सील हो और इसकी सेफ्टी कैप से छेड़छाड़ नहीं की गई हो।

अन्यथा एलपीजी के लीकेज का कारण बनकर भयानक विस्फोट का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अगर आपको रिसाव की गंध आ रही हो तो भी इस्‍तेमाल के बाद स्टोव नॉब बंद कर दें।