नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस खाताधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। पोस्ट ऑफिस के किसी भी अकाउंट में अब ऑनलाइन पैसे जमा किये जा सकते हैं। भारत पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से खाताधारक आसानी से ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं। इसके माध्यम से कई प्रकार के लेनदेन भी किये जा सकते हैं। इसके साथ ही अपना बैलेंस चेक करना, पैसों का ट्रांसफर और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन शामिल हैं। बता दें कि पहले इनके लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत पड़ती थी।
रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि अकाउंट (एसएसए) कुछ लोकप्रिय पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट स्कीमों में शामिल हैं। आईपीपीबी ग्राहकों को आसानी से बैंकिंग लेनदेन करने की सहूलियत देता है। पोस्ट ऑफिस अकाउंट होल्डर आईपीपीबी एप के जरिये ऑनलाइन पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि यह बिना किसी बाधा के ट्रांजेक्शन पूरा करने में मदद करता है।
- अपने बैंक खाते से अपने आईपीपीबी अकाउंट में पैसा डालें, डीओपी सर्विसेज पर जाएं।
- वहां से आप प्रोडक्टों को चुन सकते हैं। इनमें रेकरिंग डिपॉजिट, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि अकाउंट, आरडी पर लोन शामिल हैं।
- अगर आप अपने पीपीएफ अकाउंट में पैसा डिपॉजिट करना चाहते हैं तो प्रोविडेंट फंड पर क्लिक करें।
- उस रकम को डालें जो आप डिपॉजिट करना चाहते हैं और उसके बाद 'पे' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिये किए गए सफल पेमेंट ट्रांसफर के लिए आईपीपीबी नोटिफाई करेगा।
- आप इंडिया पोस्ट की ओर से ऑफर की जाने वाली विभिन्न पोस्ट ऑफिस स्कीमों को चुन सकते हैं। इसके बाद आईपीपीबी के बेसिक सेविंग्स अकाउंट्स के जरिये रेगुलर पेमेंट कर सकते हैं।
- दूसरे बैंक खातों से भी आईपीपीबी में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसी तरह आप आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिये आरडी या सुकन्या समृद्धि अकाउंट में भी पैसा जमा कर सकते हैं।
हाल ही में सरकार ने डाकपे डिजिटल पेमेंट एप लॉन्च किया है। इसका इस्तेमाल भी पोस्ट ऑफिस और आईपीपीबी के ग्राहक कर सकते हैं। डाकपे इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी की ओर से दी जाने वाली सेवाओं को प्राप्त करने में मदद करता है। यह पैसा भेजने, क्यूआर कोड की स्कैनिंग जैसी सर्विसेज में भी सहूलियत देता है।
1. खाता में शेष राशि की जानकारी
2. अकाउंट डिटेल
3. चेकबुक जारी करवाने के लिए अनुरोध भेज सकते हैं, चेक का भुगतान रोक सकते हैं।
4. एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
5. बिजली, पानी आदि के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
6. प्रीपेड मोबाइल और डीटीएच को रिचार्ज कर सकते हैं।
7. सुकन्या समृद्धि आवती जमा, पीपीएफ अकाउंट और किसी की अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान