How To Check PF Account Balance: अगर आप किसी ऑर्गेनाइजेशन सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं तो आपका पीएफ अकाउंट जरूर बना होता है। क्या आपने काफी समय से अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट का बैलेंस चेक नहीं किया है, या फिर आपका नया पीएफ अकाउंट है और आपको उसका बैलेंस नहीं आता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं आप बड़ी आसानी से अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।

Advertisement

इससे आपको पता चलता रहता है कि कंपनी के द्वारा आपका पीएफ खाते में लगातार पैसे डाले जा रहे हैं। जब से प्रोविडेंट फंड अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज को सरकार के द्वारा बढ़ा कर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया है तब से लोग अपना पीएफ बैलेंस चेक कर रहे हैं। चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आसानीसे अपना पीएफ बैलेंस जान पाएंगे।

Advertisement

इन तरीकों से जान सकते हैं अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस

अगर आप अपने प्रोविडेंट फंड का अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसका काम आप एक मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के अलावा एसएमएस करके भी आप आसानी से अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप्लिकेशन डाउनलोड करके भी आप प्रोविडेंट फंड अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसका ऑनलाइन बैलेंस चेक किया जा सकता है। आइए इन तरीकों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Advertisement

ईपीएफओ की वेबसाइट से चेक करें बैलेंस

अगर आप एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन की वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपको बैलेंस चेक करने का विकल्प बहुत आसानी से मिल जाएगा। यहां पर आपको एम्पलाई सेक्शन का विकल्प मिलेगा।

इस आपको इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद मेंबर पासबुक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपना पीएफ पासबुक एक्सेस कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें आपको ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ कर्मचारी और एंपलॉयर द्वारा दिए गए पैसों का पूरा ब्योरा होता है।

यहां पर आपको टोटल पीएफ बैलेंस और जमा हुए पीएफ पर ब्याज की राशि भी दिख जाएगी।

उमंग एप से भी कर सकते हैं पीएफ अकाउंट बैलेंस चेक

आप अगर चाहे तो अपने स्मार्टफोन पर उमंग एप्लिकेशन डाउनलोड करके भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर आपको दूसरी सरकारी सर्विस भी मिल जाती हैं। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप अपने पीएफ बैलेंस को चेक करने के अलावा, अपना क्लेम भी ट्रैक कर सकते हैं और क्लेम जमा भी कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस एप्लीकेशन पर रजिस्टर करना होगा।

Advertisement

कॉल और एसएमएस से भी पता चल जाएगा पीएफ अकाउंट बैलेंस

अगर आपका मोबाइल नंबर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ रजिस्टर है तो सिर्फ आप एक मिस्ड कॉल देखकर अपना प्रोविडेंट फंड अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करके कट करनी है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपका पीएफ बैलेंस पता चल जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर 7738299899 एसएमएस भेजकर भी अपना खाता बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर से AN EPFOHO ENG या HIN टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर स अकाउंट बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी।