नई दिल्ली। भारत सरकार आयुष्मान भारत के तहत देश के करीब 40 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। देश में इस वक्त कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए अगर आपको जरूरत पड़े तो आयुष्मान भारत योजना के तहत लोग अपना इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का इलाज एकदम मुफ्त होता है। लेकिन इस योजना का फायदा लोग तभी ले पाएंगे जब आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर हों। ऐसे में अगर आप चेक करना चाहते हैं कि इस स्कीम में आपका नाम है या नहीं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।
अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की बेवसाइट खोलें। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक बेवसाइट का लिंक नीचे दिया, जिसमें आप क्लिक करके जा सकते हैं।
जैसे ही बेवसाइट का पेज खुलेगा ऊपर राइट साइड में एक लिंक नजर आएगा। यह लिंक Am I Eligible का होगा। अब इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही एक और पेज खुल जाएगा। इसमें कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। यहां अपने मोबाइल नंबर के साथ आपको एक कैप्चा कोड भी भरना होगा।
यह जानकारियां भरने के बाद आपको ओटीपी ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी डालने के बाद सबमिट बटन को क्लिक करें।
इसके बाद आपको अपने राज्य का नाम देना होगा। उसके बाद आपको कुछ कैटेगरी नजर आएंगी। आप वह कैटेगरी चुनिए जिसमें आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं। इसमें नाम, एचडीडी नंबर, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से किसी एक पर क्लिक करेंगे तो आपके यह पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं या नहीं।
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में और जानकरी चाहते हैं तो वाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए योजना से जुड़े नंबर को पहले अपने मोबाइल में सेव करें, इसके बाद वाट्सऐप पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। योजना से जुड़ा वाट्सऐप नंबर है 9868914555
अभी तक देश में आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 2 साल से भी कम समय में इस योजना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ पहुंचने के साथ ही ये विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा बन गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग