देश में लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन है. उसमें कम से कम एक सिम कार्ड लगा है. सिम कार्ड के जरिए ही एक फोन से दूसरे को जोड़ा जाता है, जिसे मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां जारी करती हैं. इन कंपनियों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं. कम्युनिकेशन सेक्टर में दिन पर दिन टेक्नोलॉजी ग्रोथ से हम विकास के नए आयाम रच रहे, लेकिन इससे कई तरह की दिक्कतें भी पैदा हो रही.

Advertisement

SIM कार्ड को लेकर क्या है लिमिट?

फ्रॉड से वित्तीय, डॉक्युमेंट समेत अन्य चिंताएं बनी हुई हैं. इसी को लेकर सरकार ने सख्त कानून भी बनाए हुए है. अगर हम बात करें सिम कार्ड की, तो एक व्यक्ति के पास अधिकतम सिम कार्ड अलग-अलग स्थान के लिहाज से तय किया जाता है. हालांकि, प्रति व्यक्ति 9 सिम कार्ड की सीमा होती है. लेकिन जम्मू और कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (LSA) में ये लिमिट 6 की है.

Advertisement

टेलीकॉम एक्ट , 2023 में किसी व्यक्ति के पास सिम कार्ड की सीमा को नहीं तय किया गया है. बल्कि इस पर कस्टमर वेरिफिकेशन से जुड़े नियन लागू होता है. इसके तहत टेलीकॉम ऑपरेटर यह पहचान सकते हैं कि किसी यूजर के पास कितने सिम कार्ड हैं. और इसकी जानकारी टेलीकॉम डिपार्टमेंट को दे सकते हैं.

2 लाख तक जुर्माना, 3 साल तक की कैद

अगर किसी यूजर के पास तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड पाया जाता है तो पहली बार में उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. उसके बाद अपराधों पर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही साथ फ्रॉड या फेक नाम से सिम कार्ड लेने के लिए 3 साल तक की कैद या 50 लाख रुपए तक जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है.

Advertisement

सरकारी पोर्टल से मिलेगी मदद

कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि आपके नाम पर कई सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं. लेकिन इसकी जानकारी खुद यूजर्स को ही नहीं पता होती. इसकी जांच के लिए भारत सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम 'संचार साथी' है. इसमें मोबाइल नंबर डालकर और कैप्चा वैलिडेट करके पता किया जा सकता है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर हैं.

Advertisement

जांच के दौरान अगर ये पता चलता है कि आपके नाम से कोई कनेक्शन है, तो पोर्टल के जरिए उसे डिस्कनेक्ट करवाया जा सकता है. बस इसके लिए आपको आवेद भरना होगा. अगर कोई और आपके नाम से सिम कार्ड लेता है, तो भी आपको अनुमत संख्या से ज़्यादा सिम कार्ड लेने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा. इसलिए, आपके नाम से प्राप्त सिम कार्ड की संख्या पर नज़र रखना बहुत ज़रूरी है.