How to Check Cibil Score Free: सिबिल स्कोर लोन से लेकर क्रेडिट कार्ड मिलने के प्रोसेस में काफी अहम भूमिका निभाता है. देश के ज्यादातर बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ये तय करते है कि आपको लोन और क्रेडिट कार्ड देना है या नहीं. इसलिए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले अपना सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर जरूर चेक कर लें. चलिए जानते है कि आप फ्री में ही अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक कर सकते हैं.
अगर आपने कभी लोन लिया है या फिर क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आपको पता होगा की सिबिल स्कोर कितना महत्वपूर्ण होता है. सिबिल स्कोर के आधार पर बैंक लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई चीजे तय करता है. सिबिल स्कोर के जरिए बैंक को ये पता चलता है कि आप भुगतान करने के कितने सक्षम है.
अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से नीचे होता है, तो आपको लोन मिलने में कठनाई आ सकती है. इसलिए हमेशा लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले सिबिल स्कोर जरूर चेक करें.
कैसे करें सिबिल स्कोर फ्री में चेक?
अगर आपको फ्री में ही सिबिल स्कोर चेक करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें.
स्टेप 1- सबसे पहले आपको सिबिल की वेबसाइट www.cibil.com पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट के दाई ओर मौजूद Get your cibil score ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद ये आपको सब्सक्रिप्शन वाला ऑप्शन शॉ करेगा. लेकिन अगर आप फ्री में ही सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे की ओर स्क्रोल करना होगा.
स्टेप 3- इसके बाद आपको यहां अपनी बेसिक जानकारी जैसे ईमेल आईडी, नाम, पासवर्ड, आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड और आधार कार्ड, पता और पिन कोर्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करना होगा. इसके बाद accept and continue पर क्लिक करें.
स्टेप 4- इसके बाद आपको पहचान को वेरिफाई करना होगा. इसके लिए आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर दर्ज करना होगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें.
स्टेप 5- इसके बाद एनरोलमेंट वेरिफाई के लिए एक नए पेज पर ले जाया जाएगा. यहां आपको गो टू डैशबोर्ड का ऑप्शन चुना होगा.
स्टेप 6- इसके बाद आप माईस्कोर डॉट सिबिल डॉट कॉम (myscore. cibil.com) पर आ जाएंगे. यहां आपको अपना सिबिल स्कोर दिख जाएगा. इस तरह से आप फ्री में ही अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं.
इसके साथ ही एक बार अकाउंट बने के बाद member login select ऑप्शन चुन सिबिल स्कोर देख सकते हैं. लेकिन अगर आप उसी साल का सिबिल स्कोर देखना चाहते हैं, जिस साल आपने अकाउंट बनाया है, तो आपको कुछ पैसे पेय करने होंगे.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!