नयी दिल्ली। अब सर्विस या सामानों के भुगतान के मामले में जमाना बदलता जा रहा है। कैश की जगह डिजिटल पेमेंट में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक के बाद एक आये प्लेटफॉर्म लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। पेटीएम, गूगलपे और फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म लोगों के लिए सुविधाजनक और इस्तेमाल करने में बेहद आसान हैं। मगर जितनी रफ्तार से डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ रहा है उससे इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी की संभावना भी बढ़ रही है। क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने के नये नये तरीके खोजते रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में डिजिटल पेमेंट से जुड़े फ्रॉड के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी भी गयी है। इन फ्रॉड से बचा जा सकता है। ये आपके हाथ में ही है। आपको बस सावधान रहना है। उन तरीकों से खुद को बचाना है, जिनके जरिये इस तरह की ठगी होती है।
बहुत बार ठगी करने वाले आपको पेटीएम या गूगल पे के माध्यम से पैसे की रिक्वेस्ट भेजते हैं। मगर ये पैसों की रिकव्सेट आपको पैसे देने के लिए नहीं बल्कि आपके खाते से पैसे उड़ाने का जरिया होता है। ध्यान रहे कि यूपीआई आधारित ये मोबाइल वॉलिट धोखाधड़ी के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक है। दिक्कत ये है कि लोग इस तरह के मैसेज या रिक्वेस्ट की लालच में आ जाते हैं और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं। जालसाज किसी के मोबाइल को खुद हैंडल कर पाने की कोशिश करते हैं ताकि वे उससे फ्रॉड बैंक लेन-देन कर सकें। ध्यान रहे कि ऐसी किसी भी रिक्वेस्ट को फौरन नजरअंदाज कर दें।
बता दें कि जालसाज आपको प्ले स्टोर या ऐपल के ऐप स्टोर से AnyDesk और TeamViewer जैसी किसी ऐप को डाउनलोड करने को कहते हैं। ये ऐप ऐसे हैं जिनके जरिये वे आपके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर खुद उसे चला सकेंगे। इस तरह के ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपके मोबाइल पर एक 9 अंकों का ऐप कोड जनरेट होगा। ये कोड जनरेट होने के बाद आपको यही कोड खुद को बताने को कहेगा और फिर कुछ परमिशन देने को कहेगा। ये परमिशन आपके फोन का एक्सेस हासिल करने के लिए जरूरी है। परमिशन मिलने पर उसके पास आपके मोबाइल का ऐक्सेस होगा और वे फ्रॉड लेन-देन करने के लिए आजाद होगा।
- किसी भी ऐसी लालच वाली रिक्वेस्ट से बचें
- फ्रॉड कॉल या मैसेज को पहचानें और उससे सावधान रहें
- अपनी कोई भी जरूरी और गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें
- अगर आपसे कोई बैंक अधिकारी बन कर भी बात करे तो कोई पिन न दें
यह भी पढ़ें - E-Wallet में ठगी होने पर क्या हैं आपके अधिकार और कंपनी की जिम्मेदारी, जानिये सब कुछ
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान