How to Change Photo in Aadhaar : आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण सरकारी आईडी प्रूफ में से एक है, जिसमें आपकी जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) और बायोमेट्रिक जानकारी दोनों शामिल होती हैं। आधार कार्ड भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण दस्तावेजों में से भी एक है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से 12 अंकों का व्यक्तिगत पहचान संख्या (इंडिविजुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर) जारी करता है। इसमें कार्डधारक का जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा होता है। सरकारी फायदों, स्कूलों या कॉलेजों के फॉर्म भरने और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए यह आवश्यक होता है। हालांकि, कई लोगों को अपने आधार कार्ड पर फोटो पसंद नहीं आती और वे इसे बदलना चाहते हैं। कुछ माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों के आधार कार्ड में उनकी तस्वीर अपडेट की जाए। आधार कार्ड पर तस्वीर बदलना संभव और आसान है। आगे जानिए इसका तरीका।
यूआईडीएआई के अनुसार आधार कार्ड के लिए आवेदन करते समय एक तस्वीर जरूरी होती है। यदि आप अपनी तस्वीर बदलना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (एनरोलमेंट सेंटर) पर जाना होगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फोटो और फिंगरप्रिंट को ऑनलाइन नहीं बदला जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। वहां आधार एनरोलमेंट फॉर्म देखें। फॉर्म को पूरी तरह से भरें और इसे करीबी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जमा कर दें। आधार एग्जेक्यूटिव बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से सभी डिटेल की पुष्टि करेगा। एग्जेक्यूटिव तब एक नई तस्वीर लेगा, जिसे आपके आधार कार्ड - विशिष्ट पहचान संख्या में जोड़ा जाएगा। सर्विस के लिए आपसे 100 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज किया जाएगा। एक आधार एग्जेक्यूटिव आपको एक्नोलेजमेंट स्लिप के साथ-साथ एक अपडेटेड रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) प्रोवाइड करेगा।
यूआरएन नंबर आएगा काम
आप यूआरएन नंबर दर्ज करके यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बता दें कि आधार फोटो अपडेट प्रोसेस में 90 दिन तक का समय लग सकता है। जब प्रोसेस समाप्त हो जाती है, तो आप आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से ई-आधार की एक प्रति डाउनलोड करके अपना अपडेटेड आधार कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।
फोटो अपडेट के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाने से पहले आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। सेंटर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। सप्ताह के सातों दिन। ये सर्विसेज पूरे देश में सभी भारतीय निवासियों (एनआरआई सहित) के लिए उपलब्ध हैं। एक निवासी प्रति माह अधिकतम चार अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकता है।
यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं और 'डाउनलोड आधार' चुनें। अब अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी दर्ज करें। कैप्चा दर्ज करें और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। अपना ओटीपी दर्ज करें और फिर वेरिफाई पर क्लिक करें और डाउनलोड करें। आप मास्क किए गए आधार को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप अपना फोटो चेंज करके अपना अपडेटेड आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान