नई दिल्ली। देश में ज्यादातर रेल के टिकट अब आईआरसीटीसी ही बेचती है। आईआरसीटीसी 2 तरह से इन टिकटों को बेचती है। एक तरीका है कि लोग सीधे आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर जाकर अपना टिकट बुक करा सकते हैं। दूसरा तरीका है कि आईआरसीटीसी के एजेंटों के माध्यम से लोग रेलवे के टिकट खरीद लें। एजेंटों के माध्यम से रेल टिकट बेचने के लिए आईआरसीटीसी एजेंसी देती है। लोग आईआरसीटीसी की मामूली सी शर्तें पूरी करके इसके एजेंट बन सकते हैं। इसके बाद यह एजेंट रेलवे के टिकट बेच सकते हैं। इस काम में निवेश बहुत ही कम और कमाई अच्छी होती है। आईआरसीटीसी का एजेंट बन टिकट बेचने की सबसे अच्छी बात यह है कि यह काम देश के किसी भी कोने में शुरू किया जा सकता है।
कौन लोग कराते हैं एजेंटों से टिकट की बुकिंग
देश में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो बिना लाइन में लगे रेल का टिकट चाहते हैं, लेकिन इसके लिए भुगतान ऑनलाइन नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर आईआरसीटीसी की के एजेंटों से रेल का टिकट लेते हैं। यहां पर एजेंट ऑनलाइन पेमेंट कर ग्राहक के नाम का रेल टिकट बुक करा देता है और पैसा ग्राहक से कैश में ले लेता है। अगर जरूरत पड़े तो यह एजेंट रेल का बुक टिकट कैंसिल भी करा देता है। इस काम के लिए इसे मामूली फीस मिलती है। दिन में कई टिकट बुका कराने के चलते इन एजेंटों को मोटी कमाई होती है।
-आइये जानते हैं कि कैसे बन सकते हैं आईआरसीटीसी के एजेंट, और कैसे कर सकते हैं मोटी कमाई।
अगर आप आईआरसीटीसी के एजेंट बन रेल के टिकट बेचना चाहते हैं तो आपको एजेंट बनने के लिए आवेदन करना होगा।
ये हैं बेवसाइट का पता
www.irctc.co.in
-सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन फार्म भराना होगा। वैसे आप चाहें तो यह फार्म ऑफलाइन भी भर सकते हैं।
-इस फार्म के साथ आप को कुछ दस्तावेज भी देने होंगे।
-यह दस्तावेज आपके और आपके पते को प्रमाणित करने वाले होते हैं।
-आपका आवेदन पत्र मिलने के बाद आईआरसीटीसी आप की तरफ से दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है।
-जैसे ही वेरीफिकेशन का काम पूरा हो जाता है, आईआरसीटीसी आपको काम शुरू करने की परमीशन दे देता है।
-इसके बाद आईआरसीटीसी आपको एक ट्रेनिंग किट देता है, जिससे आप काम करने का पूरा तरीका सीख जाते हैं।
-अब आप आईआरसीटीसी के एजेंट के रूप में अपना काम शुरू कर सकते हैं।
-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-पासपोर्ट साइज फोटो
-ई-मेल का पता
-मोबाइल नंबर
नोट : आप को अपना वही ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर देना है, जो अभी तक आईआरसीटीसी के किसी भी अकाउंट के साथ लिंक न हो।
आईआरसीटीसी एजेंट बनने पर 30 हजार रुपये सिक्योरिटी जमानत राशि के रूप में लेता है। यह पैसा आपको आईआरसीटीसी के नाम ड्रॉफ्ट के रूप में देना पड़ता है। अगर आप बाद में यह काम नहीं करना चाहते हैं तो इसमें से 20,000 रुपये आईआरसीटीसी वापस कर देता है। जो लोग आईआरसीटीसी के साथ लगातार काम करते हैं, उनको हर साल 5,000 रुपये रिन्यूअल चार्ज के रूप में आईआरसीटीसी को देना पड़ता है।
आईआरसीटीसी एजेंटों को रेल टिकट बुक करने के हिसाब से कमाई होती है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग पर कमीशन तय किया है। आईआरसीटीसी के अनुसार स्लीपर क्लास के प्रति टिकट के लिए अधिकतम 30 रुपये और एसी क्लास के प्रति टिकट के लिए अधिकतम 50 रुपये कमीशन के रूप में ग्राहक से लिया जा सकता है। अगर इससे ज्यादा पैसे एजेंट लेते हैं, तो उनका लाइसेंस रद हो सकता है। इस हिसाब से जितना ज्यादा टिकट बुक कराए जाते हैं, आईआरसीटीसी एजेंट को उतना ही ज्यादा फायदा रोज होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान