Ration Card e-KYC: भारत सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक राशन कार्ड है जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह कार्ड गेहूं, चावल, चीनी और दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं को रियायती दरों पर प्राप्त करने में सहायक होता है, क्योंकि इसके बिना सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता।

Advertisement

तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड का e-KYC होना जरूरी है। यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो इसे बनवाने का बेहद आसान तरीका है। इसे आप घर पर बैठे-बैठे बनवा सकते हैं। साथ में घर पर बैठे-बैठे e-KYC भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे और इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है...

Advertisement

घर पर बैठे-बैठे बनवा सकते हैं राशन कार्ड

आप घर बैठे-बैठे उमंग ऐप के माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उमंग ऐप के जरिए अब राशन कार्ड बनाना बेहद आसान हो गया है। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए, जिन्हें सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई होती है, यह सुविधा काफी फायदेमंद है। अपने मोबाइल फोन से ही आप यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया सरल चरणों में पूरी की जा सकती है।

- सबसे पहले, उमंग ऐप डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।

- इसके बाद, ऐप में यूटिलिटी सर्विस सेक्शन में जाएं।

- वहां आपको 'अप्लाई राशन कार्ड' का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि यह सुविधा फिलहाल कुछ ही राज्यों में उपलब्ध है, इसलिए आवेदन करने से पहले राज्यों की सूची जांच लें। अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।

Advertisement

- इस फॉर्म में अपना नाम, पिता/पति का नाम, पता और परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।

- इसके बाद, आधार कार्ड, पते का प्रमाण पत्र और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

- फॉर्म जमा करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर का उपयोग करके आप अपने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं।

Advertisement

- आवेदन स्वीकृत होने पर, राशन कार्ड डाक द्वारा आपके पते पर भेज दिया जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं राशन कार्ड

जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में सहज नहीं हैं, उनके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया भी उपलब्ध है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, खाद्य विभाग कार्यालय, तहसील या ब्लॉक ऑफिस जाकर राशन कार्ड का फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, यह सुनिश्चित करें कि फॉर्म में सभी जानकारी सही भरी गई हो, ताकि आपका आवेदन अस्वीकृत न हो।

Advertisement

राशन कार्ड e-KYC कैसे करें

सरकार ने राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। ई-केवाईसी न होने पर राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं को बंद किया जा सकता है। आप राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या राशन डीलर की दुकान पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।