International Driving Licence India: अगर आपका भी सपना विदेश में महंगी-महंगी गाड़ियां चलाने का है, तो उसे पूरा करने के लिए आपको कुछ जरूरी नियम और कानून फॉलो करने पड़ेंगे। इनमें से सबसे पहली चीज है इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस। अगर आप विदेश में बिना किसी रोक-टोक गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो आपके पास वहां जाने से पहले इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। एक बार इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का परमिट मिल जाने के बाद आप दुनिया के किसी भी देश में बड़ी आसानी से अपनी कार या बाइक चला सकते हैं।

Advertisement

अगर आप आने वाले नए साल पर कहीं विदेश में घूमने जा रहे हैं या फिर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने देश से जा रहे हैं, तो इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर वहां गाड़ियों का पूरा मजा उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस भी आपके नॉर्मल ड्राइविंग लाइसेंस की तरह होता है। लेकिन इससे दुनिया के किसी भी देश में बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चलाने का राइट आपको मिलता है। आइए जानते हैं कि कैसे हम इस ड्राइविंग लाइसेंस को बनवा सकते हैं।

Advertisement

ऐसे करें अप्लाई

इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही है। इसके लिए आपको स्थानीय आरटीओ ऑफिस में जाकर आवेदन करना पड़ता है। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना पड़ता है। यह फॉर्म आपको बड़ी आसानी से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी मिल जाता है। फॉर्म भरने के साथ आपको कई दस्तावेजों की जरूरत भी होती है।

Advertisement

लगेंगे कौन-कौन से दस्तावेज

इस इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आपके पास जो ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद है, उसकी साइन की हुई फोटो कॉपी, निवास प्रमाण पत्र और वैलिड पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी के अलावा वीजा की अटेस्टेड कॉपी भी लगती है। साथ ही एयर टिकट की कॉपी की भी जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको 5 पासपोर्ट साइज वाली फोटो की जरूरत भी पड़ती है और इसके साथ ही मेडिकल फॉर्म 1A भी होना चाहिए।

Advertisement

अगर आपके पास यह सारे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं तो आप बड़ी आसानी से अपना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इन सारे दस्तावेजों को जमा करने के बाद इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए शुल्क भी लगता है। आप मात्र 1000 रुपए की फीस देकर अपना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं।

कितने दिन तक रहता है वैलिड

आपको बताते चलें की इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ एक साल के लिए ही जारी किया जाता है। 1 साल के बाद आपको इसे रिन्यू करवाना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्लाई करने के बाद इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस आने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगता है। किसी खास परिस्थिति में अगर देर भी होती है, तो यह अधिकतम 30 दिनों के अंदर आपको दे दिया जाता है। इसलिए अगर आपको कहीं बाहर जाना है तो, कम से कम उससे 1 महीने पहले इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

कितने देश में मान्य है भारत का इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस

आपको बताते चलें कि इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस खास तौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है, जो अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। इससे आप उस देश में गाड़ी चला सकते हैं, जहां यह लाइसेंस वैध माना जाता है। आपको बताते चलें कि भारत में बना हुआ इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस दुनिया के 150 देशों द्वारा मान्य है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास भारत का इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप दुनिया के इन 150 देश में बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चला सकते हैं।

Advertisement