Pan Card: परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) मौजूदा समय में सबसे जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक है. खासकर फाइनेंशियल कामकाज में इसकी ज्यादा जरूरत पड़ती है. बैंक खाता खुलवाते समय, ITR भरने के लिए, लोन लेते समय जैसे कई लिहाज से पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसके बिना ज्यादातर काम अटक जाते हैं. लेकिन, अगर पैन कार्ड ही खो जाए तब तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी.
Advertisement
पैन कार्ड के खो जाने से परेशान होना लाजमी है. क्योंकि इसके बिना कई जरूरी काम अटक सकते हैं. हालांकि, डॉक्यूमेंट खोना कोई आम बात नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि समस्या का समाधान क्या है....तो इसके लिए घबराने की नहीं स्मार्ट सॉल्युशंस की जरूरत है. पैन कार्ड खो जाने की स्थिति में डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) के लिए अलग से अप्लाई कर सकते हैं. नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना बेहद आसान है....
Advertisement
पैन कार्ड के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई?
- NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- वेबसाइट पर ऊपर की ओर 'Reprint of PAN Card' का ऑप्शन मिलेगा.
- इस पर क्लिक करने के बादद नया पेज खुलेगा, जिसमें पैन नंबर, आधार और जन्म तिथि की डीटेल्स भरें फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करें.
- इसके बाद OTP का ऑप्शन चुनना होगा, जिसमें e-mail Id या मोबाइल दो विकल्प होंगे
- जिस ऑप्शन को चुनेंगे, उस पर OTP मिलेगा. ऑप्सन चुनते समय ध्यान रकें कि वो ओरिजिनल पैन नंबर के साथ रजिस्टर्ड हो
- इसके बाद 'Generate OTP' पर क्लिक करने के बाद OTP आएगा, जिसे भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- OTP डालने के बाद जरूरी पेमेंट करना होगा. फीस जमा करके आप प्रिंट के लिए क्लिक करें
- इसी समय मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें एक लिंक भी होगा. इससे e-Pan भी डाउनलोड किया जा सकता है
Advertisement
ऑनलाइन PAN कार्ड डाउनलोड करने का प्रॉसेस
- सबसे पहले www.onlineservices.nsdl.com पर जाएं.
- नाम, फोन नंबर और ईमेल आदि मांगी गई जानकारी भरें.
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
- इसके बाद आपको मेल पर PDF फॉर्मेट में ई-पैन कार्ड मिल जाएगा.
- आप आसानी से उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें