नई द‍िल्‍ली: आज के वक़्त में पैन कार्ड क्यों जरुरी है ये तो हर कोई जनता ही है। हर जगह इस का इस्तेमाल होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाने वाला परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) आज एक अहम दस्तावेज बन चुका है। पैन कार्ड का इस्तेमाल अब काफी जगह होने लगा है। PAN Card: ओरिजनल है या फर्जी, ऐसे करें पता

Advertisement

इसके न होने से आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पैन कार्ड का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने से लेकर ट्रांजेक्शन करने तक में इस्तेमाल होने लगा है। चल‍िए खबर के जरिए आपको पूरी जानकारी देते है और बताते है कि पैन कार्ड की कहां-कहां जरूरत पड़ती है।

Advertisement

इन जगहों पर काम आता है पैन कार्ड

आईटी रिटर्न फाइल करने में
पैन नंबर का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने के दौरान होता है। आईटीआर फाइल करने में पैन कार्ड जरूरी है।

बैंक अकाउंट ओपन कराना
इसके साथ ही अगर आप बैंक में अकाउंट ओपन कराते हैं तब आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। किसी बैंक में अकाउंट चाहे सेविंग हो या करेंट, पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही अगर आप किसी बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थान में डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको पैन कार्ड देना होगा।

गाड़ी बेचने या खरीदने में
अगर आप 5 लाख रुपये से अधिक कीमत में गाड़ी खरीद रहे हैं या पुरानी कार या गाड़ी की बिक्री करते हैं तब आपको पैन कार्ड डिटेल देना होता है। इसके अलावा टेलीफोन कनेक्शन के समय भी डिटेल देना होता है।

ज्वेलरी खरीदने में पैन की जरुरत
जब आप 5 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी खरीदते हैं तो आप दुकान में खरीदारी के समय आपको पैन कार्ड की डिटेल देनी होगी।

बीमा प्रीमियम जमा करने में
इसके साथ ही बता दें कि इनकम टैक्स के न‍ियमों के मुताबिक, अगर आप सालाना बीमा प्रीमियम 50000 रुपये से अधिक जमा करते हैं तो आपको पैन नंबर डिटेल देनी होती है।

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने पर देना होगा पैन नंबर
किसी भी पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में भी 50,000 रुपए से अधिक की नकदी जमा करने पर पैन नंबर देना अनिवार्य है। क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड के आवेदन के लिए भी पैन कार्ड दिया जाता है। होटल और रेस्त्रां में 25,000 रुपए से ऊपर के बिल के लिए भी पैन कार्ड देना अनिवार्य है।

50 हजार से अधिक के ट्रांजैक्शन पैन की जरुरत

अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड एक दूसरे से जरूर लिंक हों। अगर आपका पैन और आधार लिंक नहीं है तो आप इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस नहीं होगा। आयकर विभाग के मुताबिक बैंक ड्राफ्ट की नकद खरीद, पे ऑर्डर या एक दिन में 50,000 रुपए या उससे ऊपर के बैंकर्स चेक के लिए भी पैन कार्ड देना होता है।

पैन कार्ड के फायदे

- आयकर में हर प्रकार की गड़बडि़यों या दिक्‍कतों से बचाता है यह कार्ड।
-आप किसी भी सरकारी या निजी संस्‍था में इस कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में प्रस्‍तुत कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी यह कार्ड हर जगह मान्‍य होता है। सरकारी दफ्तर से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस तक और बस से लेकर ट्रेन तक।
- सिर्फ फुल टाइम ही नहीं बल्कि पार्ट टाइम जॉब में भी पैन कार्ड प्रस्‍तुत करने से आपका भुगतान आसान हो जाता है।
- यदि आप कहीं पार्ट टाइम बेसिस पर या अस्‍थाई रूप से काम करते हैं तो पैन कार्ड प्रस्‍तुत करने से आप वित्‍तीय वर्ष के अंत में अपना टीडीएस क्‍लेम कर सकते हैं।