नई दिल्ली: अगर आप भी बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। कई लोग अपनी कीमती चीजों जैसे ज्वैलरी, डॉक्युमेंट्स आदि की सेफ्टी के लिए बैंक में लॉकर लेते हैं। सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट बैंक तक ग्राहकों को सेफ डिपॉजिट लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। Home loan : चेक करें कौन सा बैंक है आपके लिए बेस्ट, यहां मिलेगी सबसे कम ब्याज दर ये भी पढ़ें
ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंक लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को बैंकों को सालाना किराया देना होता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर यह किराया ड्यू हो जाता है, यानी वक्त पर नहीं दिया जाता तो बैंक इस पर चार्ज वसूलते हैं। आज हम खबर के जरिए देश के तीन बड़े बैंकों एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में लॉकर रेंट के भुगतान में देरी पर कितना चार्ज है इस बारे में बताएंगे।
एसबीआई में छोटे, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर खुलते हैं। इनका सालाना किराया शहरी, अर्धशहरी, ग्रामीण और मेट्रो इलाकों के आधार पर 1500 रु+जीएसटी से लेकर 12000 रु+जीएसटी तक है। एसबीआई सैलरी पैकेज अकाउंट्स के मामले में प्लेटिनम वेरिएंट अकाउंट पर लॉकर किराए में 25 फीसदी की छूट देता है। वहीं डायमंड वेरिएंट अकाउंट पर छूट 15 फीसदी है। बता दें कि अगर एसबीआई लॉकर का सालाना किराया ड्यू हो जाता है, तो सभी तरह के लॉकर टाइप के लिए चार्ज इस तरह है-
- पहली तिमाही: लॉकर रेंट का 10 फीसदी
- दूसरी तिमाही: लॉकर रेंट का 20 फीसदी
- तीसरी तिमाही: लॉकर रेंट का 30 फीसदी
- 1 साल: लॉकर रेंट का 40 फीसदी
- 1 साल+ 6 माह और इससे ज्यादा: 2%
- 2 साल: 5%
- 3 साल: 10%
- 4 साल: 15%
- 5 साल: 20%
- सालाना 3000 रु तक लॉकर रेंट के मामले में: पहले तीन माह 200 रुपये, उसके बाद 50 रुपये प्रतिमाह
- सालाना लॉकर रेंट 3000 रुपये से अधिक होने के मामले में: पहले तीन माह 500 रुपये, उसके बाद 100 रुपये प्रतिमाह
बात करें अगर पंजाब नेशनल बैंक की तो सेफ डिपॉजिट लॉकर का सालाना किराया ग्रामीण, अर्धशहरी, शहरी व मेट्रो क्षेत्र के आधार पर 1000 रु+जीएसटी से लेकर 10000 रु+जीएसटी तक है। पीएनबी एडवांस्ड लॉकर किराए पर छूट भी देता है। स्टाफ के लिए यह छूट 75 फीसदी है। वहीं अन्य ग्राहकों के लिए लॉकर किराए में छूट अलग-अलग अवधि के हिसाब से इस तरह है।
लॉकर रेंट का पेमेंट डिले होने पर पीएनबी में जो चार्ज लगता है, वह पहली तिमाही पर सालाना लॉकर रेंट का 10 फीसदी, दूसरी तिमाही पर 25 फीसदी, तीसरी तिमाही पर 40 फीसदी, एक साल पर 50 फीसदी है। वहीं एक साल से ज्यादा वक्त तक लॉकर रेंट ड्यू रहने पर लॉकर तोड़ दिया जाएगा।
अगर आपका लॉकर बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो इसके लिए सालाना किराया इस तरह है। बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल का लॉकर किराया एडवांस में देने पर आम ग्राहक को 10 फीसदी छूट दे रहा है। वहीं प्रीमियम करंट अकाउंट और प्रीमियम करंट अकाउंट प्रिविलेज ग्राहकों द्वारा 3 साल या इससे ज्यादा वक्त का लॉकर किराया एडवांस में देने पर छूट 20 फीसदी है। बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर रेंट के लेट पेमेंट पर ड्यू डेट से पेनल्टी इस तरह है-
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान