नई दिल्ली: कोरोनाकाल में अगर आप भी घर या कार खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। क्योंकि अभी आपको सस्ती दरों पर लोन मिलेगा। बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने एमसीएलआर में कटौती की है।
लगातार पांचवीं बार हुई कटौती
मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चुनिंदा टेन्योर वाले ऋणों के लिए मार्जिनल कोस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी तक की कटौती की है। पुणे स्थित इस बैंक द्वारा एमसीएलआर में लगातार पांचवीं बार कटौती की गई है। बीओएम ने शुक्रवार को बयान में कहा कि 1 साल की एमसीएलआर को 0.10 फीसदी घटाकर 7.50 से 7.40 प्रतिशत किया गया है। एक दिन की एमसीएलआर को 7 से घटाकर 6.80 फीसदी किया गया है। इस तरह एक महीने की एमसीएलआर को 7.10 से घटाकर 6.90 प्रतिशत किया गया है। एमसीएलआर के अलावा बैंक ने किसानों और खुदरा ग्राहकों को दिए जाने वाले कर्ज पर ब्याज दर में कटौती की है। किसानों को कृषि स्वर्ण ऋण अब एक साल के लिए 7.40 फीसदी की एमसीएलआर पर मिलेगा। पहले यह दर 7.80 फीसदी थी। इस कटौती के बाद इन बैंकों से होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन लेना सस्ता हो गया है। इसके साथ ही लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी।
वहीं अगर आपका खाता इंडियन ओवरसीज बैंक में है तो बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के ओवरसीज बैंक ने सभी टेन्योर वाले ऋण पर एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती 10 अगस्त से लागू होगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 फीसदी किया गया है। एक दिन के कर्ज की एमसीएलआर को 7.30 से घटाकर 7.20 फीसदी और छह महीने की एमसीएलआर को 7.65 से घटाकर 7.55 फीसदी किया गया है। आईओबी ने दो साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 फीसदी कर दिया है। चेन्नई मुख्यालय वाले बैंक ने अपनी आधार दर को 9.45 से घटाकर 9.35 फीसदी करने की भी घोषणा की है। यह कटौती 10 अगस्त से लागू होगी।
इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने सभी टेन्योर वाले ऋणों के लिए एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। यूको बैंक ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित ऋण दरें 10 अगस्त से प्रभावी होंगी। इससे बैंक का एमसीएलआर से जुड़ा कर्ज सस्ता हो जाएगा। बैंक ने कहा कि एक साल की एमसीएलआर अब घटकर 7.40 फीसदी रह जाएगी। अभी यह 7.50 फीसदी है. इसी तरह तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर को भी घटाकर क्रमश: 7.05 फीसदी और 7.30 फीसदी किया गया है।
अगर आपका अकाउंट केनरा बैंक में है तो बता दें कि बैंक ने गुरुवार को अलग अलग अवधि के लिए अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.30 प्रतिशत तक की कटौती की है। बैंक ने शेयर बाजार में एक महीने की उधारी दरों में 0.20 प्रतिशत की कमी कर इसे सात प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक अगले तीन महीने की एमसीएलआर को 7.45 प्रतिशत से घटाकर 7.15 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं बैंक ने बताया कि छह महीने के एमसीएलआर को 7.50 प्रतिशत से घटाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया गया है। एक साल के लिये एमसीएलआर को 7.55 प्रतिशत से कम करके 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित