Festive Seasons Offer; iPhone Original Or Fake: त्योहारी सीजन का दौर चल रहा है और इस दौर में तमाम तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं। पिछले हफ्ते अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल ऑफर के दौरान भारी तादाद में लोगों ने खरीदारी की।

Advertisement

यह ऑफर अभी भी जारी है और मोबाइल फोन पर जबरदस्त डील चल रही है। सबसे ज्यादा क्रेज लोगों में iPhone की खरीदारी को लेकर देखा जा रहा है। iPhone 16 Pro Max जैसे महंगे मॉडल्स पर भी इस त्योहारी सेल में भारी छूट मिल रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग इन्हें ऑर्डर कर रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इतना महंगा फोन आखिर इतना सस्ता क्यों मिल रहा है? कहीं नकली तो नहीं है? यदि आपने भी खरीदारी की है और आपके भी मन में सवाल है कि आपका iPhone असली है या नकली, तो घबराने की जरूरत नहीं है... हम आपको यहां कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिससे आप यह पता कर सकते हैं... तो चलिए बना देर किए जानते हैं...

Advertisement

मोबाइल का मॉडल नंबर बता देगा पूरी जानकारी

यदि आपने ऑनलाइन iPhone खरीदा है तो आप अपने मोबाइल का मॉडल नंबर देखकर पता कर सकते हैं कि फोन असली है या नकली... दरअसल, मॉडल नंबर के आगे कुछ कोड दिए होते हैं, जिसमें फोन की कुंडली यानी जानकारी होती है। जैसे कि यदि आईफोन का मॉडल नंबर M से शुरू हो रहा है तो इसका मतलब है कि आईफोन एकदम नया है और शुरुआत में F लिखा है तो इसका मतलब रिफर्बिश्ड और N लिखा है तो इसका मतलब रिप्लेसमेंट डिवाइस है। वहीं यदि P लिखा है तो इसका मतलब पर्सनलाइज्ड डिवाइस है।

Advertisement

IMEI और सीरियल नंबर चेक करें

आपको संशय है कि आपको पुराना फोन मिल गया है तो आप सबसे पहले फोन का सीरियल नंबर चेक करें। IMEI नंबर से भी फोन का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए ऐप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें और वहां पर बॉक्स पर लिखे सीरियल नंबर डालें। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपके हाथ में मौजूद आईफोन असली है या नकली। अगर वेबसाइट पर 'डिवाइस नॉट एक्टिवेटेड' लिखा दिखे तो इसका मतलब है कि आपका आईफोन असली है और बिल्कुल नया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम का डिटेल चेक करें

आपका आईफोन नया है या पुराना इसे जानने के लिए आप ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए भी पता लगा सकते हैं। नए आईफोन में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम लगे होते हैं।