नई दिल्ली, मई 18। पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक करना एक महत्वपूर्ण काम है। ऐसा न करने पर आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आपने अपने पैन कार्ड को अपने बचत बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, तो फटाफट ये काम जरूर निपटाएं। यदि आप ऐसा करने के लिए प्रोसेस जानना चाहते हैं तो वो आगे बतायी जा रही है।
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल www.onlinesbi.com के माध्यम से पैन लिंक करें। इसके लिए सबसे पहले www.onlinesbi.com में लॉग इन करें और फिर स्क्रीन के बाएं पैनल पर दिखाई देने वाले 'माई अकाउंट्स' के तहत 'प्रोफाइल-पैन रजिस्ट्रेशन' पर नेविगेट करें। अगले पेज पर, खाता नंबर चुनें, पैन नंबर इनपुट करें और सबमिट पर क्लिक करें।
ऊपर बताई गई प्रोसेस तक आपका अनुरोध प्रोसेसिंग के लिए शाखा को भेज दिया जाएगा। फिर शाखा आपके अनुरोध को 7 दिनों में प्रोसेस करेगी। मैपिंग स्टेटस के बारे में आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। यदि आप अभी तक इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं हैं, तो आप अपने एटीएम सह डेबिट कार्ड की डिटेल का उपयोग करके ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए https://retail.onlinesbi.com/ पर जाएं।
बैंक ब्रांच के जरिए पैन कैसे लिंक करें
इसके लिए अपनी करीबी एसबीआई शाखा पर जाएँ और अपने पैन कार्ड की एक कॉपी ले जाएं। वहां एप्लिकेशन फॉर्म भरें और पैन कार्ड की जेरॉक्स कॉपी के साथ इस फॉर्म को जमा करें। आवश्यक वेरिफिकेशन के बाद, शाखा द्वारा लिंकिंग की जाएगी। लिंकिंग स्टेटस के बारे में आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त होगा।
onlinesbi.com पर जाएं और गो-टू-ऑनलाइनएसबीआई में पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में लॉग इन करें। पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में जाएं और पृष्ठ के बाईं ओर 'माई अकाउंट्स' पर जाएं। 'लिंक योर आधार नंबर' पर नेविगेट करें। एसबीआई खाता नंबर चुनें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं। अपना आधार नंबर दर्ज करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें। आपके खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के अंतिम दो अंक प्रदर्शित होंगे। मोबाइल नंबर को एडिट नहीं किया जा सकता है, आपको पता चल जाएगा कि एसबीआई खाते में कौन सा नंबर रजिस्टर है। यह वह नंबर है जिस पर आपको बैंक खाते और आधार लिंकिंग से संबंधित अपडेट प्राप्त होंगे।
एसबीआई का मोबाइल ऐप, जिसे पहले एसबीआई एनीवेयर के नाम से जाना जाता था, अब एसबीआई योनो या एसबीआई योनो लाइट के नाम से जाना जाता है। यदि आपने ऐप डाउनलोड कर लिया है और इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन से अपने आधार नंबर को अपने खाते से आसानी से लिंक कर सकते हैं। इसे करने की प्रोसेस आगे दी गई है।
अपने पिन का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें। मेनू टैब पर क्लिक करें (ऊपरी बाएँ कोने पर 3 पंक्तियाँ) और 'सर्विस रिक्वेस्ट्स' चुनें। 'पर्सनलाइजेशन' के तहत 'सेटिंग' और फिर 'मैनेज प्रोफ़ाइल' पर जाएं। आधार नंबर दर्ज करें और कंफर्मेशन पूरा करें। आपको एसएमएस के जरिए अपडेट प्राप्त होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान