नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने पर आपको ढेर सारी सुविधाएं घर बैठे मिलती हैं। इंडियन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने पर आपको बहुत सारे अन्य फायदे भी मिलते हैं। आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस के पेमेंट बैंक में बचत या चालू कोई भी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस काफी समय से लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा कर रहा है। अपने विशाल नेटवर्क के सहारे पोस्ट ऑफिस ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को सेवाएं देने में सक्षम है। यदि आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवायें तो बचत जमा पर आपको बैंक अकाउंट की ही तरह 4 फीसदी ब्याज दर मिलती है। पोस्ट ऑफिस के खाते में न्यूनतम बैलेंस 500 रुपये है। अगर आप इतना बैलेंस बना कर न रखें तो आपको 100 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस में खाते की वे सुविधाएं जो आपको घर बैठे ही मिलती हैं।
पोस्ट ऑफिस में यदि आपका खाता है तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ मिस कॉल के जरिये अपना बैलेंस जान सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन के अलावा आप मोबाइल से 8424054994 पर मिस्ड कॉल करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। जैसे ही आप इस नंबर पर मिस कॉल करेंगे तो आपके नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके खाते में बैलेंस की जानकारी होगी। यानी आप घर के अलावा सिर्फ अपने मोबाइल से कहीं से भी बैठे हुए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
यदि आप अपनी पिछली 5 लेन-देन के बारे में जानना चाहते हैं तो ये भी आप सिर्फ अपने मोबाइल से एक मिस कॉल करके जान सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8424026886 पर मिस कॉल करके अपने खाते में हुए पिछली 5 लेन-देन की डिटेल हासिल कर सकते हैं। साथ ही इंडियन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक एक क्यूआर कोड जारी करता है, जिसके जरिये आपको अपना अकाउंट नंबर याद रखे बिना खाते का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
- बैंक की तरह पैसा जमा करने और कैश निकालने की निकलाने की सुविधा
- नकद निकालने की सीमा पर कोई लिमिट नहीं
- जमा राशि पर मिलता है ब्याज
- बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज
- मिलती है चेक और एटीएम फैसिलिटी
- 5 वर्षीय योजना में 7.2 फीसदी ब्याज मिलता है
यदि आपको मासिक आय की आवश्यकता है, तो यह एक ऐसी योजना है जो आपके लिए बेस्ट होगी। आप इसमें 1000 रुपये के गुणक में 4.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर खाता दो लोगों का जॉइंट है निवेश 9 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इस पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत प्रतिवर्ष है। इस खाते की मैच्योरिटी अवधि पांच वर्ष है।
यह भी पढ़ें - SBI ने किये 5 बड़े बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान