Hair Oiling: बालों में ऑयलिंग करने के कई फायदें है. लेकिन यह फायदे आपको तभी मिल सकते हैं, जब आप सही समय पर बालों में ऑयलिंग करेंगे. कुछ लोग नहाने के बाद ऑयलिंग करना पसंद करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग चिपचिपाहट से बचने के लिए लोग नहाने से पहले ही तेल लगाते हैं.अगर आप अपने बालों में सही ढंग से तेल नहीं लगा रहे हैं, तो इसकी वजह से बाल कमजोर और बेजान भी हो सकते हैं. आइए आज जानते है कि नहाने से पहले बालों में तेल लगाने का सही समय क्या है.
तेल लगाने का सही वक्त
ऐसा माना जाता है कि बालों में तेल नहाने से पहले ही लगाना चाहिए. क्योंकि बालों में तेल से होने वाली चिपचिपाहट नहाने के बाद खत्त्म हो जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नहाने से कम से कम 1 घंटे पहले बालों में तेल लगाना चाहिए. 1 घंटे तेल लगाने के बाद बाद आप अपने बाल धो सकते हैं. इसके आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं. इससे हेयर फॉल और बेजान बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है.
इस तरीके से तेल लगाने पर बाल हेल्दी बनते हैं और उन्हें प्रोटीन की भी कोई कमी नहीं होती. यह भी पता चला है कि शैंपू करने से पहले नारियल तेल लगाने पर प्रोटेक्शन लेयर बनती है. ये लेयर प्रोटीन की कमी को दूर करती हैं.
कैसे बढ़ाए बाल
रिसर्च में यह भी पाया गया है कि बाल धोने से 1 घंटे पहले तेल लगाने पर बालों की ग्रोथ बेहतर हो जाती है. बालों में तेल लगाने स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, इस बालों के ग्रोथ में भी मदद मिलती है. वहीं ऐसा करने से सिर्फ बालों में ग्रोथ ही नहीं होती बल्कि बाल और मजूबत भी बनते हैं.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?