CGHS link with Ayushman Bharat Health Account: केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब CGHS कार्ड को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA ID) से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। इससे पहले एक निर्देश में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी लाभार्थियों के लिए CGHS ID को ABHA ID से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

25 जून को जारी एक आधिकारिक नोटिस में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA) से जोड़ने को अगली सूचना तक स्थगित रखा गया है। तब तक CGHS लाभार्थी आईडी को ABHA आईडी से जोड़ना स्वैच्छिक या वैकल्पिक बना दिया गया है।

Advertisement

इससे पहले, एक निर्देश में, MoHFW ने सभी लाभार्थियों के लिए CGHS ID को ABHA ID से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। यह आदेश 1 अप्रैल, 2024 से लागू होना था। हालांकि, बाद में इसे 30 जून से चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस कारण से लिया ये फैसला

कई CGHS लाभार्थी ABHA आईडी से लिंक करने की प्रक्रिया को लेकर परेशान थे। इसके साथ ही, लिंकिंग प्रक्रिया में देरी हो रही थी, जिसके कारण लाभार्थियों को CGHS योजना के तहत मिलने वाली मौजूदा सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो रही थी। इन बातों को ध्यान रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब आसानी से CGHS लाभार्थी अपनी मर्जी से तय कर सकते हैं कि वे अपना CGHS कार्ड ABHA ID से लिंक करना चाहते हैं या नहीं।

Advertisement

क्या ABHA से CGHS आईडी लिंक करने पर मिलता है कोई फायदा?

यदि CGHS लाभार्थी अपनी CGHS आईडी को ABHA आईडी से लिंक करा लेते हैं, तो इसके लाभार्थी ABHA पोर्टल का उपयोग करके अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

वे पोर्टल पर डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श भी ले सकते हैं। ABHA आईडी का उपयोग करके वे देश भर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

ऐसे लिंक करें ABHA और CGHS आईडी

  • सबसे पहले आपको https://cghs.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको 'Beneficiaries' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको बेनेफिशियरी लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी सीजीएचएस आईडी, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा।
  • अगर पासवर्ड याद ना हो तो आप उसे रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर रीसेट या जेनरेट कर सकते हैं।
  • इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपको अपनी एक आभा आईडी जेनरेट करनी होगी या उसे लिंक करना होगा।
  • इसके लिए मेन्यू में आपको Create/Link ABHA ID पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपकी आभा आईडी नहीं है, तो आपको 'I don't have ABHA number' पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा. इसके बाद आप टर्म-कंडीशन को पढ़कर उसे स्वीकार कर करेंगे।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिससे आप अपनी दोनों आईडी की लिकिंग को वेरिफाई करेंगे। इससे आपकी आभा आईडी जेनरेट हो जाएगी।
  • इसके बाद आप दोबारा Create/Link ABHA ID पर जाकर अपनी दोनों आईडी को लिंक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना! 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोना 2500 रुपये गिरा, ये है सोने-चांदी के नए रेट