नयी दिल्ली। यदि आप सरकारी प्रतिभूतियां (Government Securities) या जी-सेक खरीदना चाहते हैं तो इन्हें एनएसई ऐप पर खरीदने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। एनएसई गोबिड (NSE goBID) एक मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल है, जिसके जरिए आप प्राइमरी मार्केट में जी-सेक में निवेश कर सकते हैं। एनएसई गोबिड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यह प्लेटफॉर्म पात्र खुदरा निवेशकों को गैर-प्रतिस्पर्धी आधार पर जी-सेक या सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में भाग लेने की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक ट्रेजरी बिल्स (टी-बिल्स) और सरकारी डेब्ट बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं।
खुदरा निवेशकों को एनएसई गोबीआईडी प्लेटफॉर्म पर एक बार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करनी होती है। निवेशक पंजीकरण के लिए उपलब्ध दो विकल्पों में से किसी भी एक चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन दोनों तरीकों बारे में।
1. वे सभी पात्र खुदरा निवेशक (व्यक्ति, फर्म, कॉरdपोरेट, ट्रस्ट आदि जो आरबीआई द्वारा स्पेसिफाइड हैं) जो एनएसई ट्रेडिंग सदस्य (स्टॉक ब्रोकर) के ग्राहक हैं, वे अपने संबंधित ट्रेडिंग सदस्य का चयन करके साइन अप कर सकते हैं। एनएसई के ट्रेडिंग सदस्यों को अपने क्लाइंट्स को ऑर्डर देने के लिए गोबिड प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति दी जाती है। यदि कोई ट्रेडिंग सदस्य गोबिड प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड है तो उसका नाम सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होगा। निवेशकों को रजिस्ट्रेशन के समय जरूरी डिटेल जैसे पैन, डीमैट खाता डिटेल, मोबाइल नंबर और ईमेल की जरूर देनी होगी। चयनित ट्रेडिंग सदस्य के साथ डीमैट डिटेल और कस्टमर अकाउंट डिटेल के ई-वेरिफिकेशन के बाद आपका अकाउंट एक दिन में सक्रिय हो जाता है।
2. पैन और डीमैट अकाउंट रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस विकल्प का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन कर सकता है। बता दें कि सेबी के पास रजिस्टर्ड केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसी (केआरए) में अपडेटेड मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल के साथ निवेशक को केवाईसी का अनुपालन करना चाहिए। निवेशक किसी भी केआरए वेबसाइट (जैसे कि https://www.nsekra.com/) पर जाकर केवाईसी अनुपालन की जांच कर सकता है। डीमैट डिटेल की ई-वेरिफिकेशन के बाद आपका अकाउंट एक दिन में सक्रिय हो जाएगा।
निवेशकों को नियमों और शर्तों को भी स्वीकार करना होगा और यह वचन देना होगा कि नीलामी में केवल एक ही बोली लगाई जाएगी। यह जानने के लिए कि क्या आपका अकाउंट सक्रिय है अपने अकाउंट में लॉगइन करें और 'आय अकाउंट' के तहत स्टेट की जाँच करें। लॉगिन आईडी आपका पैन होगा। अकाउंट सक्रिय होने के बाद निवेशक बोली लगा सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित