नई दिल्ली, जुलाई 14। निवेशकों के पास अब आरबीआई के "रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (आरडीजी) खाते" तक का एक्सेस है। यानी आप आरबीआई के पास आरडीजी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट से आप सरकारी बॉन्ड खरीदने और बेचने की सुविधा मिलेगी। यह खाता सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को रेगुलर निवेशकों के लिए अलग से एक बॉन्ड खरीदने के लिए विंडो शुरू की है, जिसका उद्देश्य निवेशकों के लिए बैंकों और म्यूचुअल फंड के अलावा सरकारी डेब्ट सिक्योरिटीज में निवेश को आसान बनाना है।
खुदरा निवेशक आरबीआई के साथ 'रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट' खोल सकते हैं। ये अकाउंट विशेष रूप से खास योजना के लिए तैयार किए गए 'ऑनलाइन पोर्टल' के माध्यम से खोला जा सकता है। आप इस अकाउंट के जरिए 4 तरह की सिक्योरिटीज में निवेश कर सकेंगे, जिनमें भारत सरकार ट्रेजरी बिल, भारत सरकार दिनांकित प्रतिभूतियाँ (डेटेड सिक्योरिटीज), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और स्टेट डेवलपमेंट लोन्स शामिल हैं।
खुदरा निवेशक आरडीजी खाते को कुछ शर्तों के साथ खोल सकते हैं। इनमें आपके पास बचत खाता, पैन नंबर, केवाईसी के लिए आधिकारिक वैलिड दस्तावेज, ई-मेल और वैलिड मोबाइल नंबर होना चाहिए। यह योजना उन अनिवासी खुदरा निवेशकों के लिए भी खुली है जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए अधिकृत हैं।
एक आरडीजी खाता अकेले या किसी ऐसे अन्य खुदरा निवेशक के साथ साझेदारी में खोला जा सकता है जो सभी योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करता है। खाता खोलने के लिए निवेशक वेब पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशे मोबाइल नंबर और ईमेल एडरेस पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके फॉर्म को वेरिफाई और जमा कर सकते हैं।
आरबीआई 'रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट' खोलने और मेंटेन रखने के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। वहीं प्राथमिक नीलामियों (प्राइमरी ऑक्शन) में बिड जमा करने के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मगर ध्यान रहे पेमेंट और अन्य इसी तरह की सेवाओं से जुड़े किसी भी शुल्क के लिए निवेशक जिम्मेदार होगा। 'रिटेल डायरेक्ट' योजना के बारे में कोई भी सवाल या शिकायत पोर्टल का उपयोग करके भेजी जा सकती है, और इसे पब्लिक डेब्ट ऑफिस (पीडीओ) मुंबई, आरबीआई द्वारा हैंडल और हल किया जाएगा। गिल्ट अकाउंट में आपको कई तरह की सेवाएं भी मिलेंगी। इनमें फाइनेंशियल स्टेटमेंट, नॉमिनेशन, गिरव रख कर लोन और गिफ्ट का ट्रांसफर शामिल हैं। ये एक सुविधाजनक निवेश ऑप्शन है।
सरकारी बॉन्ड म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको क्रेडिट रेटिंग के आधार पर इसका विश्लेषण करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत सरकार ks डिफ़ॉल्ट का कोई जोखिम नहीं है। यानी ये एक टेंशन फ्री निवेश ऑप्शन रहेगा, जहां आप बिना डरे निवेश कर सकते हैं। यहां ऐसा नुकसान नहीं बिल्कुल नहीं होगा जिससे आपकी पूंजी कम होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग