Google Chrome: देश में ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं. जब भी हम गूगल क्रोम के जरिए वेबसाइट में आर्टिकल पढ़ने की कोशिश करते हैं, तो लगातर हमारे समाने ऐड्स आती रहती है. इससे पढ़ने का मजा भी किरकिरा हो जाता है. लेकिन क्रोम में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी सहायता से आप इन ऐड्स से छूटाकारा पा सकते हैं.

Advertisement

ब्राउजिंग में गूगल क्रोम का नाम सबसे पहले आता है. इंटरफेस फायरफॉक्स के मुकाबले गूगल क्रोम चलाने में आसान होता है. कुछ भी सर्च करना हो तो, हम सबसे पहले गूगल क्रोम के सर्च बार पर जाते है. जिसके बाद आपको टॉपिक से संबंधित कई वेबसाइट मिल जाती है.

Advertisement

लेकिन ज्यादातर वेबसाइट लगातार ऐड चलती रहती है. जिसकी वजह से पढ़ने में काफी दिक्कत आती है. लेकिन आपको इस दिक्कत से छूटकारा मिल सकता है. इसके लिए बस आपको क्रोम की सेटिंग में नीचे बताए गए बदलाव करने हैं.

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्रोम के इस फीचर का नाम रीडर मोड है. इस फीचर को एबल करते ही आप ऐड के झंझट से छूटकारा पा सकते हैं. इस फीचर के जरिए बेबसाइट से डिस्टर्ब करने ऐड्स हट जाते है.

Advertisement

सबसे पहले आप गूगल क्रोम को ओपन करें. इसके बाद गूगल क्रोम में दिखने वाले किसी भी वेबसाइट को खोले.

इसके बाद आपको स्क्रीन में दिखने वाले तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा.

यहांं आपको नीचे की ओर More Tools का ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन पर जाते ही Reading Mode का ऑप्शन आएगा.

इस रीडर मोड ऑप्शन को चुनते ही आप बिना किसी ऐड की परवाह किए आसानी से रिड कर सकते हैं.

Advertisement

इस फीचर के फायदे

गूगल क्रोम पर मिलने वाले रीडर मोड के कई फायदे होते हैं, जैसे रीडर मोड चुने से पढ़ने पर आपकी आंखो में दर्द नहीं होता. इसके अलावा बिना ऐड की परवाह किए आप अपना आर्टिकल आसानी से पढ़ सकते हैं.

वहीं गूगल का यह फीचर आपको आर्टिकल डाउनलोड करने की भी सुविधा देता है. इसके साथ ही आप इस फीचर के जरिए फॉन्ट साइज में भी बदलाव कर सकते है. वहीं थीम चेंज और लिखे गए टैक्स्ट को वॉइस नोट की तरह सुने की भी सुविधा मिलती है.