नई दिल्ली, मई 22। जीवन में कभी कभी ऐसा समय आता है जब हमें कुछ इमरजेंसी फंड की आवश्यकता होती है। मगर ऐसे समय पर पैसे की व्यवस्था करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे संकट के लिए कई प्रमुख बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) ने गोल्ड लोन देना शुरू कर दिया है। गोल्ड लोन लेने के कई फायदे हैं। ये लोन इंस्टैंट डिस्बर्सल्स और आकर्षक ब्याज दरों के साथ आता है। गोल्ड लोन की उपलब्धता से आप बिना किसी परेशानी के अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे उन बैंकों के बारे में जो कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन की पेशकश कर रहे हैं।
जब आप गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपके सोने के गहनों को लोन की अवधि के लिए कोलेट्रॉल (गारंटी) के रूप में रखा जाता है। बैंक लोन पर ब्याज दर वसूलते हैं और जैसे ही आप पूरा कर्ज चुका देते हैं, बैंक आपको आपके गहने वापस कर देगा। आगे चेक करें ब्याज दरें।
यह 7 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। प्रोसेसिंग शुल्क जीएसटी सहित 500 रुपये से 2000 रुपये तक होगा।
केनरा बैंक
ये बैंक वर्तमान में 7.35 फीसदी की ब्याज दर पर लोन की पेशकश कर रहा है और प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये से 5000 रुपये तक है।
ये बैंक आपको 7.25 फीसदी से 8.25 फीसदी की ब्याज दर पर लोन ऑफर करेगा। इसकी प्रोसेसिंग फीस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पंजाब एंड सिंध बैंक
ये बैंक 500 रुपये से लेकर अधिकतम 10,000 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस के साथ 7 फीसदी से 7.50 फीसदी तक की ब्याज दर पर लोन प्रदान कर रहा है।
यह बैंक गोल्ड लोन पर 7 फीसदी से 7.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
एसबीआई
3 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये तक की लोन राशि के साथ यह बैंक 7.30 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है। प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि के 0.50 फीसदी और जीएसटी के साथ न्यूनतम 500 रुपये है।
अधिकांश बैंक केवल सोने के आभूषण स्वीकार करते हैं और सोने की शुद्धता 18 कैरेट से 22 कैरेट के बीच रहनी चाहिए। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बैंक या एनबीएफसी सोने के बुलियन या सोने के बार को कोलेट्रॉल के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं। आपको यह भी पता होना चाहिए कि गोल्ड लोन कैसे काम करता है। आपको वैल्युएशन और लोन मंजूरी प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए। बैंक कोलेट्रॉल के रूप में दिए गए सोने का वैल्युएशन करेगा जिसके बाद उसने आपको प्राप्त होने वाली अधिकतम लोन राशि और उस पर लगने वाली ब्याज दर तय की जाएगी। आपको एक उधारकर्ता के रूप में लोन चुकौती अवधि चुनने का अधिकार है जो 6 महीने से 24 महीने तक हो सकती है। भारत में विभिन्न प्रमुख बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही बेस्ट और आसान ब्याज दरों का पता लगाना महत्वपूर्ण है। जहां से आपको कम दर लोन मिले, वहां से लोन लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान