नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस सप्ताह की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव रही है। सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने का भाव 46500 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 68500 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। Gold : वैक्सीन आने से क्या गोल्ड का रेट और ऊपर जाएगा, जानें यहां
5 दिन में गिरा सोने का भाव
इस सप्ताह 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। सोने के भाव जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी मामूली बढ़त बनाने में कामयाब रही। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 8 फरवरी के बंद भाव से लेकर 12 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 1180 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 1100 रु लुढ़की। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 10025 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 6599 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
15 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47332 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47281 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69426 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69514 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
16 फरवरी मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47359 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47407 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69819 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69804 रुपये/ किलो ग्राम पर था
17 फरवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46739 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46644 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68847 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68428 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
18 फरवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46447 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46439 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68909 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68700 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
19 फरवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46168 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46101 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67764 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68414 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कल शुक्रवार को सोना 46101 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68414 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 10,025 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 6,599 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका