नई दिल्ली: अगर आप भी सोना खरीदने का शौख रखते है तो आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि सोने की हॉलमार्किंग सबसे ज्यादा अनिवार्य होती है। सोना के सबसे सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। सोना खरीदने से पहली उसकी परख को लेकर अक्सर लोगों के मन में शंका बनी रहती है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि छोटी सी चूक आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।
हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने का तरीका
सोने का सिक्का या गहने खरीद की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। बाजार में आज का सोने का भाव चेक करें दरअसल, स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन विदेशी बाजार में भाव के हिसाब के स्थानीय स्तर पर सोने के भाव तय करती हैं। ऐसे समझे कि अगर आप दिल्ली में गहने खरीद रहे हैं तो दिल्ली सर्राफा एसोसिएशन के तरफ से जारी सोने का भाव पता कर लें। इसके अलावा कम से कम दो ज्वेलर्स से सोने का भाव जरूर पता कर के खरीदारी करें।
ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।
हॉलमार्क शुद्धता
- 375 37.5 % शुद्ध सोना
- 585 58.5 % शुद्ध सोना
- 750 75.0 % शुद्ध सोना
- 916 91.6 % शुद्ध सोना
- 990 99.0 % शुद्ध सोना
- 999 99.9 % शुद्ध सोना
सामान्तय: ज्वैलर 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री करता है। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न अंकित रहता है। 18 कैरेट की ज्वैलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
सोना शुद्धता
- 24 कैरेट 99.9
- 23 कैरेट 95.8
- 22 कैरेट 91.6
- 18 कैरेट 75
- 14 कैरेट 58.5
1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी।
24 कैरेट सोने का रेट टीवी पर 40000 है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (40000/24)x22=36,666.66 रुपये होगा। जबकि ज्वैलर आपको 22 कैरेट सोना 40000 में ही देगा। यानी आप 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने के दाम पर खरीद रहे हैं।
ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (40000/24)x18=30,000 जबकि ये ही सोना ऑफर के साथ देकर ज्वैलर आपको छलते हैं।
नोटः यदि आप इस कैल्कुलेशन के हिसाब से सोना खरीदेंगे तो बाजार में कभी धोखा नहीं खाएंगे।
सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी लगता है। मेकिंग चार्ज में मेहनताना और वेस्टेज शामिल होता है। ज्वेलरी की डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्ज लगता है। बारीक और जड़ाऊ ज्वेलरी पर ज्यादा मेकिंग चार्ज लगता है। ब्रांडेड ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज सबसे ज्यादा होता है। मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम के हिसाब से लगता है। मेकिंग चार्ज 3 फीसदी से लेकर 25 फीसदी हो सकता है। ज्वेलरी में वेस्टेज चार्ज 2-5 फीसदी होता है।
अगर आप सोने की खरीदारी करने जाते है तो आपको ध्यान देना होगा कि हॉलमार्किंग वाला आभूषण खरीदने के बाद ज्वैलर्स से ओरिजनल बिल अवश्य लें। इस बात का ध्यान दें कि बिल में लिखा हो कि आप जो ज्वेलरी खरीद रहे हैं, उसकी शुद्धता क्या है जैसे अगर आपने 22 कैरेट सोने की ज्वैलरी खरीदी है तो बिल में अंकित होना चाहिए कि 22 कैरेट। ऐसा इसलिए कि अगर भविष्य में जब आप उसे बेचे तो उसकी प्योरिटी और उसके वजन को लेकर कोई भी समस्या न हो। ये बिल भी ग्राहक को हमेशा ज्वैलरी के साथ संभाल कर रखना चाहिए।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका