नई द‍िल्‍ली, फरवरी 12। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक तेज होने लगी है। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। साल 2020 अगस्त में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। बीते कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रति‍दिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। शादियों के सीजन के बीच सोना महंगा हो रहा है तो वहीं चांदी के भाव की चमक भी बढ़ गई है। सोने की कीमत 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

Advertisement

बीते म‍हीने से अब तक सोने में 587 रुपये तेजी आया

वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 3 जनवरी को 48333 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 62255 रुपये/ किलो ग्राम बंद हुआ था। लेकिन बीते कारोबारी द‍िन यानी 11 फरवरी शुक्रवार के बंद भाव से तुलना करें तो सोना 48920 रुपये/10 ग्राम और चांदी 62157 रुपये/ किलो ग्राम पर था। ऐसे में इस साल सोने में 587 रु तेजी आई है और चांदी 98 रु सस्‍ता हुआ है।

Advertisement
सोने-चांदी में बीते सप्‍ताह उछाल

इस सप्‍ताह की बात करें तो प‍िछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 640 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 625 रु की तेजी आई। जबक‍ि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 792 रुपये तेजी हुई। हमारे इस खबर में आगे आप देखेंगे क‍ि इसके बावजूद सोना अभी 7,979 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 13,729 रु लुढ़की है।

बीते कारोबारी द‍िन क्‍या रहा सोना-चांदी का हाल

7 फरवरी सोमवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48275 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48280 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 61331 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 61365 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

8 फरवरी मंगलवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48427 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48444 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 61556 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 61618 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

9 फरवरी बुधवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48691 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48665 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 62463 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 62387 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

10 फरवरी गुरुवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48933 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48901 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 62528 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 62825 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

11 फरवरी शुक्रवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48902 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48920 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 62279 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 62157 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 7,979 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 13,729 रु लुढ़की

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्‍त में बीते कारोबारी दिन यानी 11 फरवरी को सोना 48275 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 62279 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी सुबह के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 7,979 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 13,729 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।

ऐप से चेक करें सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

सोना और चांदी के लेटेस्‍ट दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।